मानसी शर्मा /- लोक गायिका व पद्मभूषण से सम्मानित शारद सिन्हा की तबीयत खराब हो गई है। हालत गंभीर होने के कारण उनको दिल्ली एम्स में भर्ती कराया गया है। एम्स के सूत्रों ने बताया कि शारदा सिन्हा की स्थिति काफी नाजुक बनी हुई है। बताया जा रहा है कि उन्हें आईसीयू में डॉक्टरों की निगरानी में रखा गया है।
सूत्रों के मुताबिक, शरदा सिन्हा को खाने-पीने में दिक्कत हो रही थी। जिसे लेकर उनका इलाज एम्स से चल रहा था लेकिन, शनिवार यानी 26 अक्टूबर की सुबह उनकी तबीयत अचानक खराब हो गई। बता दें कि, हाल ही में उन्होंने सोशल मीडिया पर अपनी सेहत को लेकर जानकारी दी थी।
सुरीली आवाजों के लिए जानी जाती हैं शारदा सिन्हा
बता दें कि, शारदा सिन्हा ने अनगिनत गाने गाए हैं। जिसमें लोक गीत से लेकर छठ का गीत भी शामिल है। इसके अलावा उन्होंने सलमान खान की फिल्म “मैंने प्यार किया” में भी गाने गाए हैं। कई फिल्मों में उन्होंने प्लेबैक सिंगर के रूप में अपनी आवाज दी है। उनके गाने ज्यादातर बिहार, उत्तर प्रदेश और झारखंड में लोकप्रिय है। गीत के क्षेत्र में उन्होंने एक अलग पहचान बनाई है। अपनी सुरीली आवाजों से वो श्रोताओं के दिलों पर राज करती हैं। गायन के क्षेत्र में शानदार काम के चलते उनको पद्मभूषण से सम्मानित किया जा चुका है।
पति के निधन के बाद से चिंतित
बता दें कि, शारदा सिन्हा अपने पति के निधन के बाद चिंतित रहती हैं। जिस कारण से उनकी तबीयत बिगड़ गई है। गौरतलब है कि, उनके पति का ब्रेन हैमरेज के कारण निधन हो गया था। अब शारदा सिन्हा की तबीयत खराब होने की खबर सामने आई है। हालांकि, अपनी सेहत को लेकर वो लगातार सोशल मीडिया पर अपडेट दे रही थीं।


More Stories
‘हनुमान अंश’ के बाद प्रेमानंद जी महाराज पर बनेगी ‘राधा अंश’! विराट कोहली-अनुष्का शर्मा होंगे फिल्म का हिस्सा
दिल्ली में MCD का ताबड़तोड़ एक्शन, इस फेमस इलाके में 54 ज्वेलरी शॉप सील, जूलर्स में मचा हड़कंप
फरीदाबाद से दबोचा गया दहेज मामले में घोषित भगोड़ा आरोपी
द्वारका में 888 क्वार्टर अवैध शराब बरामद, सप्लाई में इस्तेमाल वैगनआर जब्त
ऑपरेशन मिलाप के तहत लापता बच्चे को पुलिस ने सकुशल परिजनों से मिलाया
दहेज मामले में वांछित दो घोषित अपराधी गिरफ्तार