कांग्रेस में पवन कुमार बंसल बनाये गये कोषाध्यक्ष

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

October 2026
MTWTFSS
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031 
October 16, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

कांग्रेस में पवन कुमार बंसल बनाये गये कोषाध्यक्ष

नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/द्वारका/नई दिल्ली/शिव कुमार यादव/भावना शर्मा/- सोनिया गांधी ने वरिष्ठ नेता और मनमोहन सिंह सरकार में रेल मंत्री रहे पवन कुमार बंसल को तत्काल प्रभाव से पार्टी का कोषाध्यक्ष नियुक्त किया है। इससे पहले दिवंगत नेता और पूर्व सांसद अहमद पटेल इसकी जिम्मेदारी संभाल रहे थे। पार्टी अध्यक्ष सोनिया गांधी ने बंसल को अंतरिम उपाय के तौर पर कोषाध्यक्ष की अतिरिक्त जिम्मेदारी सौंपी है। वे पहले से ही पार्टी प्रशासन के प्रभारी का कार्यभार संभाल रहे हैं।


शांत, सौम्य रहने वाले पवन कुमार बंसल तेज तर्रार नेताओं में गिने जाते हैं। पिछले काफी समय से बंसल राजनीति के नेपथ्य में थे, लेकिन इस जिम्मेदारी के मिलने के बाद उनका कद फिर फ्रंट लाइन में आ गया है। 72 साल के पवन कुमार बंसल 10वीं, 13वीं, 14वीं और 15वीं लोकसभा के सदस्य रहे हैं। वह यूपीए की मनमोहन सिंह सरकार में बतौर केन्द्रीय वित्त राज्य मंत्री, संसदीय मामलों के राज्यमंत्री, जल संसाधन मंत्रालय समेत तमाम विभागों में रहे हैं। वह केन्द्रीय रेल मंत्री भी बने थे, लेकिन उनके भतीजे विवेक सिंगला के ऊपर रिश्वत खोरी का आरोप लगने के बाद 3 मई 2013 को पद से इस्तीफा देना पड़ा था। कांग्रेस पार्टी के संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल द्वारा सूचना के अनुसार कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी पवन कुमार बंसल को कोषाध्यक्ष का कार्यभार देखने के लिए नियुक्त किया है।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox