ह्यूमन केयर इंटरनेशनल ने प्रेमधाम में धूमधाम से मनाया 75वां गणतंत्र दिवस समारोह

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

October 2026
MTWTFSS
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031 
October 16, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

ह्यूमन केयर इंटरनेशनल ने प्रेमधाम में धूमधाम से मनाया 75वां गणतंत्र दिवस समारोह

-परिसर में 101 फुट उच्चें तिरंगे को तिरंगा रैली निकाल दी गई सलामी

नजफगढ़/नई दिल्ली/शिव कुमार यादव/- ह्यूमन केयर इंटरनेशनल संस्था जो पिछले 38वर्षो से मानव सेवा के लिए समर्पित है के द्वारा गणतंत्र दिवस मनाया गया। साथ ही एक तिरंगा रैली निकाली गई। जिसमें काफी बड़ी तादाद में लोगों ने भाग लिया। रैली में काफी शिक्षा बिधों,समाज सेवियों,एवं देश प्रमियों ने भाग लिया,स्कूली बच्चों ने फौजियों की ड्रेस, रंग बिरंगी एवं तिरंगा कलर की ड्रेस रैली में चार चांद लगा रही थी। भारत माता की जय के नारों से एरिया गूंज रहा था। रैली में निगम पार्षद नीलम कृष्ण पहलवान, डॉक्टर संजू सिंह चेयरपर्सन सलेंद्र सारथी फाउंडेशन, नवीन भारद्वाज, अशोक सेहरावत, विनोद बंसल, संजय राठी, जय भगवान, धर्म बीर सिंह, एस. के.कौशिक, क्रिस्टोफर भट्टी, राज कुमार शर्मा, आदित्य राज पुनिया, रमेश चंद भारद्वाज के अलावा भारी तादाद में लोगों ने भाग लिया।

परिसर में 101 फुट ऊंचा तिरंगा झंडा फहराया गया। इसके बाद नेशनल एंथम गाया गया। तत्पश्चात जय जवान, जय किसान, जय विज्ञान की तीन मूर्ति पर माल्या अर्पण किया गया। इसके बाद प्रेम धाम ऑडिटोरियम में सबसे पहले पंच परमेश्वर के रूप में पांच सीनियर सिटीजंस का पगड़ी के द्वारा सम्मान किया गया। जिनमें श्री माखन लाल शर्मा,श्री धर्म बीर सिंह,श्री रमेश चंद भारद्वाज, श्री विनोद बंसल, एस. के.कौशिक को सम्मानित किया।

इस अवसर पर डाक्टर संजू सिंह, श्री आदित्य राज पूनिया, श्री राजेश शर्मा, श्री.कृष्ण कालड़ा, नवीन कोटियाल, अशोक सेहरावत, ऐडवोकेट चित्र गुप्त डागर के अलावा डॉक्टर्स,एवं आए हुए अथितियों का सम्मान किया गया। आए हुए गणमान्य ने ह्यूमन केयर इंटरनेशनल संस्था एवं उसके सभी प्रोजेक्ट्स के कामों की कोटि कोटि प्रसंशा की और सदा मदद करने का भरोसा दिया।

स्टार स्कूल ऑफ एजूकेशन के बच्चों ने बहुत शानदार देश भक्ति और फौजियों के जीवन के ऊपर लघु नाटिका को पेश किया। सबकी आंखों से आंसू बहने लगे। इसके अलावा सक्षम प्रोजेक्ट एवं स्टार स्कूल के बच्चों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया। प्रोग्राम में करीब 700 लोगों ने भाग लिया। सभी मीडिया साथियों का सम्मान डॉक्टर आर. के. मैसी के द्वारा किया गया और प्रीति भोज के बाद सभी गण मान्य प्रेम के साथ विदा हुए।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox