
नई दिल्ली/शिव कुमार यादव/- दिल्ली पंचायत संघ ने एमसीडी के बजट के संबंध में सुझाव लेने के लिए मेयर ने समय न देने के विरोध में सिविक सेंटर पर गांवों से संबंधित मामलों का ज्ञापन चस्पा करने का निर्णय लिया है। पंचायत संघ के पदाधिकारी पांच फरवरी को ढोल नगाड़ों के साथ ज्ञापन चस्पा करने जाएगे। यह निर्णय रविवार को मादीपुर गांव में पंचायत में किया।
पंचायत संघ प्रमुख थान सिंह यादव ने कहा कि मेयर ने जनता की राय पर बजट तैयार करने का गत आठ दिसंबर को ऐलान किया था, लेकिन उनकी ओर से अभी तक बजट तैयार करने के लिए सुझाव नहीं मांगे गए है। वहीं पंचायत संघ ने अपने स्तर पर मेयर को बजट के संबंध में गांवों से जुड़े मामलों से जुड़े सुझाव देने का निर्णय लिया और उनसे मिलने का समय मांगा गया, लेकिन उन्होंने अभी तक उनको मिलने का समय नहीं दिया। जबकि आम आदमी पार्टी की सरकार ने बजट तैयार करना शुरू कर दिया है। इस तरह मेयर ने जनता को गुमराह करने का कार्य किया है। वह इसके विरोध में आगामी पांच फरवरी को सिविक सेंटर पर धरना प्रदर्शन करेंगे। और अपनी मांगों के संबंध में एक ज्ञापन सिविक सेंटर पर चस्पा करेंगे।
उन्होंने कहा कि मेयर की घोषणा के बावजूद गांवों को हाउस टैक्स से राहत नहीं मिली है। ग्रामीणों के पास लाखों रुपये हाउस टैक्स जमा कराने के नोटिस भेजे जा रहे है। उन्होंने कहा कि मेयर तत्काल अपने वादे पूरे करें, अन्यथा लोकसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी का गांवों में विरोध किया जाएगा। पंचायत में पंचायत संघ के सह प्रमुख सुनील शर्मा, शिवकुमार यादव शकूरपुर, पंच प्रमुख वेद प्रकाश यादव मादीपुर, राजकुमार ख्याला गांव, राजेंद्र शर्मा नांगलोई सईदान, अधिवक्ता यमन यादव भलस्वा गांव आदि ने भी विचार व्यक्त किए।





More Stories
गोयला डेयरी में MCD का अतिक्रमण हटाओ अभियान, सार्वजनिक जगहों से हटाए अवैध कब्जे
श्री रामलीला हल्द्वानी में एक ओर करुणा, विलाप और भक्ति का समंदर दिखा तो दूसरी ओर पराक्रम, गर्जना और भस्म होती लंका का दृश्य दिखा
दिल्ली-NCR में वाहन चोरों पर AATS का शिकंजा, दो आरोपी गिरफ्तार; 8 चोरी की बाइक-स्कूटी बरामद
नरेला औद्योगिक क्षेत्र में फैक्ट्री चोरी का 24 घंटे में खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार; शिव-पार्वती की मूर्ति और नकदी बरामद।
दिल्ली में ई-रिक्शा की संख्या पर लगेगी लगाम, सरकार ने 2.5 लाख की सीमा का प्रस्ताव रखा
हरियाणा से 1400 किलोमीटर दूर टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग कर बॉलीवुड को हिला डाला, आखिर कौन है सोनीपत का रेहान ?