
भारतीय हॉकी टीम ने रविवार को राजगीर में एशिया कप में दक्षिण कोरिया को 4-1 से हराकर चौथी बार खिताब अपने नाम किया। इस जीत के साथ भारत अब एशिया कप में दूसरा सबसे सफल टीम बन गया है। पहले नंबर पर कोरिया है जिसने पांच बार यह खिताब जीता है। भारत ने इससे पहले 2003 (कुआलालंपुर) और 2007 (चेन्नई) में एशिया कप जीता था। 2017 में ढाका में भी भारत ने जीत हासिल की थी। अब इस जीत पर भारतीय पुरुष क्रिकेट टीम के हेड कोच गौतम गंभीर ने टीम को बधाई दी।
गौतम गंभीर ने दी बधाई
हॉकी टीम की जीत पर गौतम गंभीर ने ट्वीट करते हुए लिखा, ‘बहुत अच्छे, लड़कों! शानदार!’ हॉकी टीम का एशिया कप का सफर खत्म हो गया है। अब क्रिकेट टीम 10 सितंबर को यूएई के खिलाफ अपने अभियान की शुरुआत करेगी। गौतम गंभीर भी भारतीय क्रिकेट टीम के साथ इस वक्त दुबई में हैं और तैयारियों में जुटे हुए हैं। टीम 14 सितंबर को दूसरे मुकाबले में पाकिस्तान का सामना करने वाली है।
टीम इंडिया को मिली वर्ल्ड कप में जगह
कोरिया पर मिली जीत से भारत को अगले साल होने वाले वर्ल्ड कप में सीधा प्रवेश मिल गया है। यह वर्ल्ड कप 14 से 30 अगस्त तक बेल्जियम और नीदरलैंड में होगा। राजगीर स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में हुए मैच में दिलप्रीत (28वें, 45वें मिनट) और सुखजीत सिंह (1st) ने शानदार फील्ड गोल किए। अमित रोहिदास (50वें) ने पेनल्टी कार्नर को गोल में बदला। कोरिया की ओर से एकमात्र गोल डेन सोन ने 51वें मिनट में किया।
खुश है पूरा देश
इस जीत से पूरे देश में खुशी की लहर है। हर कोई टीम को बधाई दे रहा है और भविष्य के लिए शुभकामनाएं दे रहा है। भारतीय हॉकी टीम ने एक बार फिर साबित कर दिया है कि वे किसी से कम नहीं हैं। यह जीत इसलिए भी खास है क्योंकि यह जीत भारत को वर्ल्ड कप में सीधे प्रवेश दिलाती है। अब टीम को वर्ल्ड कप की तैयारी में जुटना होगा।
भारतीय हॉकी टीम ने हमेशा देश का नाम रोशन किया है। इस बार भी टीम ने शानदार प्रदर्शन किया और एशिया कप जीतकर देश को गौरवान्वित किया है।





More Stories
द्वारका कोर्ट से ट्रायल से बच रहा घोषित अपराधी गिरफ्तार, एंटी-जेल बेल सेल की टीम को मिली सफलता।
CCTV की मदद से मिला इंजीनियर का खोया लैपटॉप और पासपोर्ट
दिल्ली में दशहरे पर रावण के साथ जलेगा 30 फुट ऊंचा कॉकरोच का पुतला, पितमपुरा रामलीला की अनोखी पहल
उत्तर-पश्चिम जिला पुलिस की महिला सुरक्षा के लिए विशेष फुट पेट्रोलिंग, महिलाओं और बच्चों में बढ़ाया सुरक्षा का भरोसा
दिल्ली IGI एयरपोर्ट पर कस्टम विभाग की बड़ी कार्रवाई, 52 करोड़ की हाइड्रोपोनिक वीड जब्त
कृषि विज्ञान केंद्र उजवा में मनाया महिला किसान दिवस