दिल्ली देहात व ग्रामीणों के लिए UER-2 टोल फ्री किया जाए – थान सिंह यादव

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

October 2026
MTWTFSS
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031 
October 17, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

दिल्ली देहात व ग्रामीणों के लिए UER-2 टोल फ्री किया जाए – थान सिंह यादव

-मुंडका–बक्करवाला टोल टैक्स का समाधान होने तक इसे बंद किया जाए — पंचायत संघ

नई दिल्ली/- दिल्ली पंचायत संघ ने शहरी विस्तार मार्ग-2 (UER-2) मुंडका–बक्करवाला टोल टैक्स को तुरंत समाप्त करने की मांग उठाई है। इस संबंध में रविवार को पूर्व परिवहन एवं विकास मंत्री देवेंद्र सिंह शौकीन के निवास पर पंचायत संघ प्रमुख थान सिंह यादव की पहल पर पंचायत प्रमुखों की पंचायत हुई। पंचायत में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि मुख्यमंत्री दिल्ली रेखा गुप्ता व उत्तर-पश्चिम दिल्ली सांसद योगेंद्र चांदोलिया और पश्चिमी दिल्ली सांसद कमलजीत सहरावत को ज्ञापन भेजा जाए इसी दौरान उनको ज्ञापन भेजा गया और क्षेत्र के सभी विधायकों को ज्ञापन देकर इस टोल टैक्स को खत्म करने का आग्रह किया जाएगा।

ज्ञापन दिल्ली सरकार के मंत्री रविंदर इंद्रराज विधायक बवाना, मंत्री डॉ पंकज कुमार सिंह विधायक विकासपुरी, राजकरण खत्री विधायक नरेला, मनोज शौकीन विधायक नांगलोई, गजेंद्र दलाल विधायक मुंडका, नीलम पहलवान विधायक नजफगढ़, कुलदीप सोलंकी विधायक पालम, कैलाश गहलोत विधायक बिजवासन और संदीप सहरावत विधायक मटियाला को भी दिया जाएगा। पंचायत संघ ने कहा कि यह टोल दिल्ली देहात,गांव ग्रामीण इलाकों के विकास को बाधित करेगा, इसलिए इसे तत्काल हटाया जाना चाहिए।

इस अवसर पर पूर्व मंत्री देवेंद्र सिंह शौकीन ने कहा कि दिल्ली के अंदरूनी क्षेत्रों में टोल नाके थोपना अनुचित है। उन्होंने कहा कि “ऐसे टोल नाके ग्रामीणों की सुविधा और विकास कार्यों में रोड़ा अटकाते हैं। सभी सांसद, विधायक और पंचायतें मिलकर इसको खत्म कराने के लिए आगे आएं।

पंचायत संघ प्रमुख थान सिंह यादव ने कहा कि दिल्लीवासी पहले ही दिल्ली से बाहर जाते समय चारों दिशाओं में टोल टैक्स अदा करते हैं। अब यदि दिल्ली के भीतर ही गांव से गांव या इलाके से इलाके में जाने पर टोल देना पड़ेगा, तो यह अन्यायपूर्ण और ग्रामीण विकास में बाधक होगा।

पंचायत संघ सह प्रमुख सुनील शर्मा ने कहा की पंजाबी बाग से बहादुरगढ़ व अन्य मार्ग जो NHAI के अधीन हैं, क्या उन पर भी टोल टैक्स लगाया जाएगा को लेकर आशंका है, जिससे ग्रामीणों में गहरी चिंता है।
पंचायत पंच प्रमुख अधिवक्ता यमन यादव ने कहा कि हरियाणा बॉर्डर (कापासेड़ा) से लेकर सिंघू बॉर्डर और यमुना नदी तक का इलाका दिल्ली देहात का भविष्य है। इस पूरे क्षेत्र की जीवनरेखा बनने जा रहे UER-2 पर टोल टैक्स लगाना ग्रामीणों के लिए किसी भी दृष्टि से उचित नहीं है।

पंचायत संघ ने मुख्यमंत्री, सांसदों व सभी जनप्रतिनिधियों से आग्रह किया है कि वे शीघ्र ही दिल्ली पंचायत संघ व ग्रामीणों के साथ UER-2 का दौरा करें, ग्रामीणों की समस्याओं को समझें और NHAI व संबंधित मंत्रालय से समन्वय करके दिल्ली देहात को टोल टैक्स से राहत दिलवाएं।

अंत में, पंचायत संघ प्रमुख थान सिंह यादव ने घोषणा की कि जल्द ही दिल्ली देहात और गांवों की 18 सूत्री मांगों को लेकर एक महापंचायत आयोजित की जाएगी, जिसमें ग्रामीणों की समस्याओं व उनके समाधान व निवारण पर ठोस निर्णय लिए जाएंगे।
पंचायत में पंचायत संघ प्रमुख थान सिंह यादव,सह प्रमुख सुनील शर्मा, पंच प्रमुख अधिवक्ता यमन यादव, रमेश यादव (प्रमुख, मादीपुरगांव पंचायत), सुधीर शर्मा, अनिल कौशिक, हरी प्रकाश सहित अनेक पंचायत प्रतिनिधि मौजूद रहे।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox