हैंड ड्रायर: सुविधाजनक लेकिन बैक्टीरिया फैलाने वाला खतरा

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

October 2026
MTWTFSS
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031 
October 17, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

हैंड ड्रायर: सुविधाजनक लेकिन बैक्टीरिया फैलाने वाला खतरा

सेहत/अनीशा चौहान/- हाथ धोना हमारी सेहत के लिए बेहद जरूरी है और इसे सुरक्षित बनाने के लिए आजकल हैंड ड्रायर का इस्तेमाल बढ़ गया है। ऑफिस, हॉस्पिटल, एयरपोर्ट, रेस्त्रां और पब्लिक टॉयलेट्स में लोग हाथ सुखाने के लिए इन ड्रायरों का इस्तेमाल करते हैं। हालांकि हालिया रिसर्च से पता चला है कि ये ड्रायर हवा में मौजूद बैक्टीरिया को हाथों पर वापस फेंक देते हैं और संक्रमण फैलाने का काम करते हैं। विशेषज्ञों ने इन्हें ‘बैक्टीरियल बॉम्ब’ बताया है।

बैक्टीरिया का फैलाव कैसे हो रहा है?
डॉ. लॉरा गोंजालेज के अनुसार, हैंड ड्रायर तेज हवा उड़ाते हैं, जो शौचालय में फ्लश करने से उत्पन्न होने वाले एरोसोल को सोख लेते हैं। ये एरोसोल मल-मूत्र से जुड़े बैक्टीरिया जैसे Staphylococcus aureus, Acinetobacter, Bacillus subtilis से भरे होते हैं। यह समस्या खासकर अस्पतालों और सार्वजनिक जगहों पर गंभीर है, जहां कमजोर इम्यून सिस्टम वाले लोग अधिक प्रभावित होते हैं। रिसर्च में यह भी पाया गया कि जेट एयर ड्रायर न केवल हाथों पर बल्कि आसपास की सतहों पर भी बैक्टीरिया फैला देते हैं, जिससे क्रॉस-कंटेमिनेशन बढ़ता है।

रिसर्च क्या कहती है?
2025 की एक पायलट स्टडी में पाया गया कि हैंड ड्रायर से बैक्टीरिया का फैलाव पेपर टॉवल की तुलना में 27 गुना अधिक होता है। यूनिवर्सिटी ऑफ लीड्स के प्रोफेसर मार्क विलकॉक्स ने कहा कि पब्लिक टॉयलेट में ड्रायर इस्तेमाल करने से आप अनजाने में बैक्टीरिया फैला रहे होते हैं। हार्वर्ड हेल्थ ने भी चेतावनी दी कि ये ड्रायर हवा से बैक्टीरिया सोखकर हाथों पर जमा कर देते हैं। वहीं, मेयो क्लिनिक प्रोसीडिंग्स में प्रकाशित अध्ययन के अनुसार, पेपर टॉवल न केवल बैक्टीरिया को हटाते हैं बल्कि वॉशरूम को भी साफ रखते हैं।

एक्सपर्ट्स की सलाह

  1. पेपर टॉवल का इस्तेमाल करें, खासकर अस्पताल और भीड़-भाड़ वाले स्थानों पर।
  2. हैंड ड्रायर का उपयोग कम से कम करें या सुनिश्चित करें कि हाथ पूरी तरह सुख जाएँ।
  3. शौचालय में फ्लश करने से पहले ढक्कन बंद करें ताकि एरोसोल कम फैले।
  4. HEPA फिल्टर वाले आधुनिक ड्रायर चुनें, जो 99.97% कणों को रोकते हैं।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox