
अनीशा चौहान/- उपभोक्ताओं के लिए खुशखबरी है। केंद्र सरकार द्वारा हाल ही में GST दरों में कटौती के फैसले का असर अब बाजारों में दिखने लगा है। मदर डेयरी ने दूध, घी, पनीर, चीज और अन्य डेयरी उत्पादों के दाम कम करने की घोषणा की है। पैकेज्ड दूध की कीमतों में 2 रुपये प्रति लीटर तक की कटौती की गई है। उदाहरण के लिए, 1 लीटर टोंड टेट्रा पैक दूध की कीमत 77 रुपये से घटाकर 75 रुपये कर दी गई है। इसके अलावा घी, पनीर समेत अन्य डेयरी सामान के दाम भी कम किए गए हैं।
बदलाव कब से लागू होंगे
मदर डेयरी के अनुसार यह बदलाव 22 सितंबर 2025 से लागू होंगे। GST कटौती का असर केवल डेयरी प्रोडक्ट्स पर ही नहीं, बल्कि अचार, जैम और सॉस जैसी जरूरी रसोई सामग्री पर भी देखने को मिलेगा। इसका उद्देश्य आम आदमी को राहत देना और त्योहारों के सीजन में घरेलू खर्च को कम करना है।
उपभोक्ता और किसानों के लिए फायदा
मदर डेयरी ने बताया कि इन बदलावों से कंपनियों का ऑपरेशनल खर्च कम होगा, जिससे प्रतिस्पर्धा बढ़ेगी और मिलावट पर अंकुश लगेगा। भारत दुनिया का सबसे बड़ा दूध उत्पादक देश है, जहां 2023-24 में 23.9 करोड़ टन दूध का उत्पादन हुआ। इस सुधार से 8 करोड़ से अधिक ग्रामीण किसान परिवारों को लाभ मिलेगा।
मदर डेयरी के मैनेजिंग डायरेक्टर मनीष बंडलिश ने कहा, “हम केंद्र सरकार के इस फैसले का स्वागत करते हैं। पनीर, चीज, घी, मक्खन, UHT दूध, मिल्क-बेस्ड बेवरेजेस और आइसक्रीम पर GST कटौती से उपभोक्ताओं को फायदा मिलेगा। हम इन बचत को सीधे ग्राहकों तक पहुंचाएंगे।”





More Stories
बादली में मेधावी विद्यार्थियों और खिलाड़ियों को किया सम्मानित
नजफगढ़ फायरिंग केस में क्राइम ब्रांच का बड़ा खुलासा, 6 गिरफ्तारी के बाद जांच के दायरे में विदेश में बैठा अपराधी
विपक्ष मुख्यमंत्री की साड़ी, चप्पल और व्यक्तिगत गतिविधियों पर नजर रखने में व्यस्त है; जानिए क्यों बिफरी रेखा गुप्ता
संस्कारवान परिवार ही सशक्त समाज का आधार : तोखन साहू
देवप्रयाग इलाके में कार गिरी, 2 की मौत 3 घायल
दिल्ली में सेक्सटॉर्शन साइबर ठगी गिरोह का भंडाफोड़, चार आरोपी गिरफ्तार