राजस्थान में भजन लाल शर्मा ने ली सीएम की शपथ,

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

October 2026
MTWTFSS
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031 
October 16, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

राजस्थान में भजन लाल शर्मा ने ली सीएम की शपथ,

-अब कैबिनेट बैठक में होगा यह बड़ा फैसला

जयपुर/शिव कुमार यादव/- राजस्थान में नई सरकार का गठन हो चुका है। नवनिर्वाचित मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने सीएम पद की शपथ ले ली है। उनके साथ उप मुख्यमंत्री दीया कुमारी और प्रेमचंद बैरवा ने भी शपथ ग्रहण किया। शपथ ग्रहण समारोह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा की मौजूदगी में हुआ। अब मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा मेहमानों को विदा करने के बाद सीएमओ पहुंचकर कैबिनेट की बैठक करेंगे।

नए सीएम भजनलाल शर्मा के हस्ताक्षर से पहले आदेश का इंतजार तेज हो गया है। सीएम भजनलाल शर्मा की कलम से पहले आदेश क्या होगा। इसे लेकर सियासी गलियारों में चर्चा है। युवाओं और पेपर लीक को लेकर आदेश विधानसभा चुनाव के दौरान भाजपा ने जिस तरह से युवाओं से वादा किया था।

इसे लेकर नए मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा कोई आदेश जारी कर सकते हैं। इसके साथ ही पेपर लीक को लेकर भी नया आदेश जारी किया जा सकता है। भाजपा ने चुनाव प्रचार के दौरान प्रदेश के युवाओं को वादा किया था कि भाजपा की सरकार में कोई पेपर लीक नहीं होगा। जिस तरह प्रधानमंत्री मोदी के यहां से सीएम का नाम तक लीक नहीं हो सका। उसी तरह प्रदेश में पेपर लीक भी नहीं होगा।

राजस्‍थान की भजनलाल सरकार में 29 मंत्री बन सकते हैं। वहीं सीएम भजन लाल शर्मा की कैबिनेट की बैठक में पेट्रोल के दाम कम करने को लेकर भी कोई आदेश किया जा सकता है। खुद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राजस्थान में चुनाव प्रचार के दौरान कहा था कि उनकी सरकार आई तो वह पेट्रोल के दामों में कमी आएगी। चर्चा है कि इसे लेकर भी पहले आदेश जारी हो सकता है। अभी राजस्थान के लोगों को महंगा पेट्रोल होने की वजह से पड़ोसी राज्यों से पेट्रोल और डीजल खरीदना पड़ता है। इसके साथ ही कानून व्यवस्था को लेकर भी उत्तर प्रदेश की तर्ज पर कोई आदेश जारी किया जा सकता है।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox