बीवियां 4 हो या 40, बच्चे दो ही अच्छे- अजय मिश्रा

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

September 2026
MTWTFSS
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930 
September 21, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

बीवियां 4 हो या 40, बच्चे दो ही अच्छे- अजय मिश्रा

-जन आशीर्वाद यात्रा गोंडा पहुंचे केंद्रीय गृह राज्यमंत्री अजय मिश्रा ने जनसंख्या नियंत्रण कानून को लेकर दिया अहम बयान

नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/गोडा-यूपी/नई दिल्ली/शिव कुमार यादव/भावना शर्मा/- भाजपा ने यूपी चुनाव को देखते हुए जनमानस की नब्ज टटोलने के लिए यूपी समेत पूरे देश में जन आशीर्वाद यात्रा निकालने की शुरूआत की है। इस यात्रा के माध्यम से केंद्रीय व यूपी सरकार के मंत्री व सांसद जनता के बीच जाकर सरकार के कार्यों व योजनाओं का प्रचार-प्रसार कर रहे है और लोगों को सरकार की भावी योजनओ ंकी जानकारी भी दें रहे है। इसी कड़ी में  
केंद्रीय गृह राज्य मंत्री अजय कुमार मिश्र टेनी ने आज गोंडा में जन आशीर्वाद यात्रा से पहले ने पत्रकार वार्ता के दौरान सरकार की योजनाओं का बखान किया और जनसंख्या नियंत्रण कानून को लेकर सख्त तेवर दिखाते हुए कहा कि बीवियां 4 हो या 40 पर बच्चे दो ही अच्छे वरना कानून अपना काम करेगा।
                         मंत्री अजय कुमार मिश्र टेनी बहराइच होते हुए कल शाम ही गोंडा आ गए थे और सर्किट हाउस में विश्राम के बाद सुबह यात्रा निकली। यात्रा शुरू करने के पहले केंद्रीय मंत्री अजय मिश्र ने पत्रकार वार्ता के दौरान सरकार की योजनाओं का बखान किया और जनसंख्या नियंत्रण कानून को लेकर सख्त दिखे। उन्होंने भाकियू नेता गुलाम मोहम्मद पर निशाना साधते हुये कहा की बीवियां 4 हों या 40, लेकिन 2 बच्चों से ज्यादा हुये तो कानून लागू होगा। उनको सरकार द्वारा बनाए गये कानून का पालन करना होगा।
                   बता दें भारतीय किसान यूनियन के नेता गुलाम मोहम्मद जौला ने उत्तर प्रदेश सरकार की नई जनसंख्या नीति का मखौल उड़ाते हुए कहा था कि हम मुस्लिम चार शादियां करने के अधिकारी हैं इसलिए नए जनसंख्या कानून के तहत हमें आठ बच्चे पैदा करने की इजाजत मिलनी चाहिए.।
इस दौरान केंद्रीय गृह राज्य मंत्री ने विपक्ष पर मानसून सत्र को नकारात्मक बनाने का भी आरोप मढ़ा और कहा कि विपक्षी दलों ने लोकसभा की परंपराओं को तोड़ने का काम किया है। वहीं मुनव्वर राणा के तालिबान समर्थन के बयान पर पलटवार किया और कहा कि मुनव्वर राणा को देश के संविधान पर विश्वास नहीं है। जब कानून उनके खिलाफ काम करता है तो उन्हें यूपी में तालिबान नजर आता है। भारत सरकार पूरी तरह से तालिबान के खिलाफ है और देश विरोधी बयान देने वालों के खिलाफ कानून अपना काम कर रहा है। उन्होंने सपा सांसद शफीकुर्रहमान बर्क पर भी तंज कसा और कहा कि उनसे तो उनकी पार्टी ने ही किनारा कर लिया है और ऐसे लोगों को चर्चा से बाहर रखना चाहिए।
                     अब्बाजान को लेकर हो रहे हंगामे पर गृह राज़्य मंत्री बोले कि समाजवादी पार्टी के लोग शब्दों को भी हिंदू-मुस्लिम की दृष्टि से देखते हैं। पत्रकार वार्ता के बाद मंत्री की जन आशीर्वाद यात्रा शुरू हुई और जिले भर में उनका जगह जगह स्वागत हुआ। अब यह यात्रा अयोध्या के लिये रवाना हो गई है।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox