नार्थ जिला की संयुक्त टीम ने पकड़े 5 लुटेरे

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

October 2026
MTWTFSS
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031 
October 10, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

नार्थ जिला की संयुक्त टीम ने पकड़े 5 लुटेरे

नार्थ जिला की संयुक्त टीम ने पकड़े 5 लुटेरे
नार्थ जिला की संयुक्त टीम ने पकड़े 5 लुटेरे

नार्थ जिला की संयुक्त टीम ने पकड़े 5 लुटेरे

नजफगढ़ मेट्रो न्यूज/ नार्थ जिला/ नई दिल्ली/ शिव कुमार यादव/ भावना शर्मा/-नार्थ पुलिस जिला थाना कोतवाली और थाना कश्मीरी गेट पुलिस ने संयुक्त रूप से कार्रवाई करते हुए एक लुटेरे गिरोह का पर्दाफाश किया है/ पुलिस में इस गिरोह के 5 बदमाशों को पकड़ने में सफलता प्राप्त की है। पुलिस ने आरोपियों से एक देसी कट्टा दो जिंदा कारतूस एक चाकू और लूटी गई सामग्री में से 21 बैग बरामद की है पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है।
             नार्थ जिला डीसीपी अंटो अलफोंस ने बताया कि 14 जनवरी को रात 10.00 बजे के करीब दीपक राय पुत्र रामहित राय निवासी नबी करीम पहाड़गंज ने शिकायत दर्ज कराई थी कि जब वह 150 बैग अपने रिक्शा में लेकर शंकर ट्रांसपोर्ट पर जा रहा था तो हनुमान मंदिर कश्मीरी गेट के नजदीक चार पांच लोगों ने उसे घेर लिया और एक ने उसकी गर्दन पर चाकू लगा दिया और बाकियों ने उसके 150 बैग में से 90 बैग लूट लिए और वहां से फरार हो गए। इसकी सूचना पीड़ित ने रेड फोर्ट पुलिस पिकेट पर 15 जनवरी की सुबह दी और रिपोर्ट दर्ज कराई। एसएचओ कोतवाली ऋतुराज और एसीपी उमाशंकर ने एस आई रनविजय पीपी रेड फोर्ट, एसआई बृजेश, सुरेश, हवलदार मुकेश, सिपाही गिरिराज, अमित, थान सिंह और धर्मेंद्र की एक टीम बनाई और आरोपियों को पकड़ने के आदेश दिए। पुलिस टीम ने हनुमान मंदिर के पास लुटेरों को पकड़ने के लिए जाल बिछाया इसी दौरान कश्मीरी गेट के एसएचओ धर्मेंद्र कुमार भी अपनी टीम के साथ वहां आ गए। पुलिस की संयुक्त टीम ने हनुमान मंदिर क्षेत्र में कार्रवाई करते हुए पांच आरोपियों बाबूलाल पुत्र विक्रम निवासी प्रियदर्शनी कॉलोनी नियर हनुमान मंदिर कश्मीरी गेट, सोनू चैहान पुत्र ओमप्रकाश निवासी प्रियदर्शनी कॉलोनी कश्मीरी गेट, विक्की डे उर्फ जबरा पुत्र दीपक निवासी वाघाबोंड यमुना बाजार कश्मीरी गेट, दीपक गुप्ता उर्फ बुद्धा पुत्र रामकुमार निवासी वागा बांड जमुना बाजार कश्मीरी गेट और भाई लाल और सुल्तान पुत्र रामू ठाकुर निवासी वागाबोंड, यमुना बाजार कश्मीरी गेट को गिरफ्तार कर लिया। तलाशी के दौरान पुलिस को आरोपियों से एक देसी पिस्तौल, दो जिंदा कारतूस व एक चाकू बरामद हुए। पूछताछ के दौरान आरोपियों ने लूट की वारदात में शामिल होने की बात कही और बताया कि जोडी उर्फ अविनाश, मोनू और अर्जुन भी उनके सहयोगी थे जो यहां से भाग गए हैं। पुलिस ने आरोपी विक्की डे, दीपक गुप्ता और भाई लाल से पूछताछ के दौरान लूटे गए 90 दिनों में से 21 बैग बरामद कर लिए। आरोपियों से पूछताछ कर रही है ताकि लूट के और मामलों को सुलझाया जा सके।

About Post Author

Subscribe to get news in your inbox