द्वारका सेक्टर 23 थाना पुलिस ने 15 जिंदा कारतूस के साथ पकड़ा एक अपराधी -आरोपी पहले भी एक लूट के मामले में रहा है शामिल

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

October 2026
MTWTFSS
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031 
October 10, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

द्वारका सेक्टर 23 थाना पुलिस ने 15 जिंदा कारतूस के साथ पकड़ा एक अपराधी -आरोपी पहले भी एक लूट के मामले में रहा है शामिल

द्वारका सेक्टर 23 थाना पुलिस ने 15 जिंदा कारतूस के साथ पकड़ा एक अपराधी
NMNews

द्वारका सेक्टर 23 थाना पुलिस ने 15 जिंदा कारतूस के साथ पकड़ा

नजफगढ़ मेट्रो न्यूज/ द्वारका नई दिल्ली/ शिव कुमार यादव/ भावना शर्मा/- द्वारका सेक्टर 23 थाने की एंटी स्नैचिंग टीम ने एक अपराधी को पकड़ा है जिससे पुलिस ने विभिन्न बोर के 15 जिंदा कारतूस बरामद की है। पुलिस का कहना है कि उक्त आरोपी पहले भी एक लूट के मामले में शामिल रहा है। पुलिस आरोपी से गहनता से पूछताछ कर रही है
           द्वारका डीसीपी संतोष कुमार मीणा ने बताया कि द्वारका सेक्टर 23 थाने की एंटी स्नैचिंग टीम के एएसआई रंधावा धर्मेंद्र और सिपाही विकास 14 जनवरी को जब गश्त कर रहे थे और युवा मारिया पब्लिक स्कूल बामनोली के पास थे तो उन्होंने एक संदिग्ध आदमी को आते हुए देखा। जैसे ही बदमाश ने सिपाही विकास को देखा और सिपाही ने उसे पहचान लिया तो वह वापस घुमा और भागने लगा लेकिन पुलिस टीम ने उसका पीछा कर उसे पकड़ लिया/ पुलिस ने आरोपी की पहचान जितेंद्र उर्फ जीतू पुत्र रोहतास निवासी बमरोली दिल्ली के रूप में की है। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह 11वीं कक्षा तक पढ़ा है और कई नौकरियां कर चुका है। जब वह गुड़गांव में एक किराए के फ्लैट पर रहने गया तो उसे वहां छह कारतूस मिले थे। आरोपी ने बताया कि उसे बाद में दुर्गापुरी दिल्ली निवासी शक्ति से तीन कारतूस और मेरठ के मुकेश से भी तीन कारतूस मिले थे। जिस पर वह इन कारतुसों को किसी हथियार में फिट करने के लिए उसकी तलाश कर रहा था ताकि पड़ोसी से भाई के साथ हुए झगड़े का बदला ले सके। पुलिस इस मामले से जुड़े दूसरे अपराधियों को भी पकड़ने के लिए आरोपी से पूछताछ कर रही है।

About Post Author

Subscribe to get news in your inbox