द्वारका जिला पुलिस सड़कों पर दिखी मुस्तैद, लॉकडाउन का उल्लंघन करने वालों के काटे जा रहे चालान

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  
August 22, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

द्वारका जिला पुलिस सड़कों पर दिखी मुस्तैद, लॉकडाउन का उल्लंघन करने वालों के काटे जा रहे चालान

-जिले के सभी थानाक्षेत्रों में पुलिस कर रही लोगों को कोरोना के खिलाफ जागरूक, बुजुर्गो व जरूरतमंदों की कर रही मदद

नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/द्वारका/नई दिल्ली/शिव कुमार यादव/भावना शर्मा/- दिल्ली के द्वारका जिला के नजफगढ़ देहात के छावला, नजफगढ़, जाफरपुर, बाबा हरिदास नगर व मोहनगार्डन थाना क्षेत्रों में पुलिस मुस्तैदी से लाॅकडाउन का पालन करवा रही है। इसके साथ ही लाॅकडाउन का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ पुलिस चालान भी काट रही है।
                           इस संबंध में द्वारका डीसीपी संतोष कुमार मीणा ने कहा कि कोरोना काल में पुलिस अधिकारियों को महिलाओं, वरिष्ठ नागरिकों व बच्चों को लेकर विशेष सावधानी बरतने के निर्देश दिये गये हैं। सभी थानों में अधिकारी व पुलिसकर्मी मुस्तैदी से लाॅकडाउन का पालन कराने के लिए गश्त कर रहे हैं। पुलिस सब्जी मंडी, अनाज मंड़ी , डीटीसी डिपो, व्यवसायिक स्थलों पर कड़ी नजर रखे हुए है। जहां भी लोग बगैर माॅस्क कि दिखाई देते है या फिर बगैर कारण के घूमते दिखाई देते है उनके खिलाफ पुलिस कार्यवाही करती है और उनका चालान भी काटती है। इसके साथ ही पुलिस जरूरतमंदों को खाना भी उपलब्ध कराती है। जिन लोगों के पास माॅस्क नही है उन्हे माॅस्क दिये जाते हैं। पुलिस अधिकारी गश्त कर पूरे क्षेत्र पर नजर रखते है और विशेषरूप से वरिष्ठ नागरिकों की मदद की जाती है।
                              यहां बता दें कि दिल्ली सरकार ने दिल्ली में कोरोना को पूरी तरह से खत्म करने के लिए 31 मई तक लाॅकडाउन लगाया है। इस लाॅकडाउन में दिल्ली पुलिस दिल की पुलिस की तरह जहां लोगों की सेवा व मदद कर रही है। वहीं बगैर कारण के सड़कों पर घूमने वालों के खिलाफ कानूरी कार्यवाही भी कर रही है। नजफगढ़ में एसीपी जोगेन्द्र जून लोगों से दो गज की दूरी, माॅस्क है जरूरी तथा हाथ लगातार सैनिटाइज करने के जागरूक कर रहे है। कोरोना काल में द्वारका जिला पुलिस के स्कूटी दस्ते ने लाॅकडाउन उल्लंघन करने वालों के खिलाफ मोर्चा संभाला हुआ हे। ये दस्ता पार्कों, सड़कों व सार्वजनिक स्थानों पर घूमने वालों के खिलाफ कार्यवाही करता है। पुलिस की इस सख्ती का असर नजफगढ़ देहात में साफ देखा जा सकता है। जिसके चलते लोग कोरोना लाॅकडाउन का पालन कर रहे हैं। इतना ही नही नजफगढ देहात के सभी बार्डरों पर पुलिस की कड़ी जांच लगातार जारी है जिसकारण बिना वजह घूमने वालों पर काफी लगाम लगी है। यहीं कारण है कि देहात में कोरोना के मामलों में काफी हद तक काबू पाया गया है।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox