बार्डर पर किसानों ने मनाया काला दिवस, 6 महीने से घर छोड़ सड़कों पर डटें है किसान

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

October 2026
MTWTFSS
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031 
October 27, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

बार्डर पर किसानों ने मनाया काला दिवस, 6 महीने से घर छोड़ सड़कों पर डटें है किसान

बार्डर पर किसानों ने मनाया काला दिवस, 6 महीने से घर छोड़ सड़कों पर डटें है किसान
-ब्लैक डे पर किसानों ने काली पगड़ी, काले कपड़े व काले झंडे फहराकर अपना विरोध प्रकट किया

नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/टिकरी बार्डर/ढांसा बार्डर/नई दिल्ली/शिव कुमार यादव/भावना शर्मा/- पिछले 6 महीने से कृषि कानूनों के खिलाफ दिल्ली के बार्डरों पर डंटे किसानों ने बुधवार को काला दिवस मनाया। इस मौके किसान नेता राकेश टिकैत ने गाजीपुर बार्डर पर काली पगड़ी से, भाकियू के दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष विरेन्द्र डागर ने ढांसा बार्डर पर काले झंडे व टिकरी बार्डर पर किसानों ने काले झडों के साथ सरकार के खिलाफ अपना विरोध प्रदर्शन पर किया। वहीं कुछ जगहों पर किसानों ने प्रधानमंत्री, गृहमंत्री व कृषिमंत्री का पूतला फुंककर अपना विरोध प्रदर्शन किया।
                          यहां बता दें कि दिल्ली, हरियाणा, पंजाब व उत्त्रप्रदेश के किसान दिल्ली के बार्डरों पर पिछले 6 महीने से 3 कृषि बिलों के खिलाफ लगातार विरोध प्रदर्शन करते आ रहे है। हालांकि सरकार शुरू में किसान संगठनों से बातचीत कर रही थी लेकिन 26 जनवरी पर हुए लालकिला कांड के बाद से सरकार व किसान संगठनों में बातचीत बंद है। जिसे देखते हुए किसान संगठनों ने हाल ही में केंद्र सरकार से बात करने की अपील की थी। लेकिन सरकार की तरफ से अभी तक कोई जवाब नही मिलने पर किसान संगठनों ने सरकार पर दबाव बनाने के लिए 26 मई को काला दिवस मनाने का एलान और उसी के तहत गाजीपुर बार्डर, सिंघु बार्डर, टिकरी बार्डर व ढांसा बार्डर पर किसानों ने काले झंडे दिखाकर शांतिपूर्ण तरीके से अपना विरोध प्रदर्शन किया। इसी कड़ी में भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत ने भी काली पगड़ी बांधकर अपना विरोध दर्ज कराया है।
                        इस अवसर पर किसान नेता टिकैत ने कहा कि हमने कोरोना महामारी को देखते हुए विरोध प्रदर्शन को सीमित कर दिया है। इसमें सभी किसान भाई व किसान संगठनों के कार्यकर्ता अपने घरों पर रहकर ही काले झंडे फहराकर अपना विरोध प्रकट करेंगे। उन्होने ने कहा कि इस विरोध प्रदर्शन के बाद किसान एक बार फिर बार्डरों पर अपने संघर्ष को नये सिरे से आगे बढ़ायेंगे। ढांसा बार्डर पर भाकियू दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष विरेन्द्र डागर ने बताया कि ढांसा बार्डर पर दलाल खाप, मलिक खाप, डागर खाप, कादियान खाप व जून खाप के कार्यकर्ताओं ने काले कपड़े पहनकर अपना विरोध प्रदर्शन किया और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, गृहमंत्री अमितशाह व कृषि मंत्री नरेन्द्र सिंह तोमर का पूतला फंूका गया और किसानों ने केंद्र की भाजपा सरकार के खिलाफ किसानों की अनदेखी करने पर जमकर नारे लगाये।
                        वही टिकरी बार्डर पर आये किसानों ने काले झंडे फहराकर अपना विरोध प्रदर्शन किया। इस मोके पर किसान कार्यकर्ता नम्बरदार मोहित राठी, विपिन राठी, प्रवेश पुनिया, अंकित दुआ, गुरूपरम हुंदल, मोनू जानदी, बिन्दर व राजबीर भान ने किसानों में जोश भरा और सरकार के खिलाफ नारे लगाये।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox