देश में शुरू हुई कोविड हैल्प लाइन- 14443, आयुष मंत्रालय ने कोरोना पर जानकारी व मदद के लिए की शुरू

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

October 2026
MTWTFSS
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031 
October 16, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

देश में शुरू हुई कोविड हैल्प लाइन- 14443, आयुष मंत्रालय ने कोरोना पर जानकारी व मदद के लिए की शुरू

नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/नई दिल्ली/शिव कुमार यादव/भावना शर्मा/- देश की राजधानी दिल्ली में गणतंत्र दिवस पर किसानों की कृषि कानूनों के खिलाफ ट्रैक्टर रैली के दौरान लाल किले पर हुई हिंसा मामले में दिल्ली पुलिस ने शुक्रवार को तीस हजारी कोर्ट में चार्जशीट दायर कर दी है। चार्जशीट में पंजाबी अभिनेता दीप सिद्धू समेत 16 लोगों को आरोपी बनाया गया है। पुलिस ने अदालत में चार्जशीट दायर करते हुए कहा कि अभी इस मामले में जांच जारी है। नए तथ्य सामने आने पर इस मामले में सप्लीमेंट्री चार्जशीट भी दायर की जा सकता है।
                दिल्ली पुलिस ने इस चार्जशीट में लाल किले पर हुई हिंसा को पूर्व नियोजित बताया है। पुलिस ने कहा है कि इस हिंसा की पहले से ही तैयारी थी। इसे अचानक हुई हिंसा कहना गलत है, क्योंकि दंगाई हथियारों के साथ वहां आए थे। उनके पास तलवार, हॉकी, डंडे जैसे घातक हथियार थे। इन्होंने वहां जमकर उपद्रव मचाया। पुलिस के मुताबिक, ट्रैक्टर रैली की आड़ में इस हिंसा को अंजाम दिया गया। पुलिस ने किसानों को शांतिपूर्ण तरीके से ट्रैक्टर रैली करने की अनुमति दी थी, लेकिन ट्रैक्टर के साथ मोटरसाइकिल पर सवार होकर करीब तीन सौ उपद्रवी वहां पहुंचे थे। वहां उन्होंने लाल किले के अंदर बलपूर्वक प्रवेश कर जमकर उत्पात मचाया। एक समय तो ऐसा आया कि उपद्रवियों ने लाल किले पर कब्जा कर लिया था। चार्जशीट में यह भी कहा गया है कि यह किसी भी हाल में संभव नहीं है कि बिना किसी साजिश के ऐसा करना संभव हो पाता। साजिश इतनी बड़ी थी कि कोई अंदाजा ही नहीं लगा पाया कि किसान रैली के आड़ में दंगा किया जाएगा।
                     चार्जशीट में बताया गया कि इस हिंसा में दिल्ली पुलिस समेत सुरक्षा एजेंसियों के करीब पांच सौ से ज्यादा कर्मी जख्मी हुए। कई पुलिसकर्मी तो गंभीर रूप से जख्मी हुए। पुलिस के मुताबिक, सुरक्षा कर्मियों पर किया गया यह हमला जानलेवा था। इस बाबत दिल्ली पुलिस ने विभिन्न स्तर पर जांच कर 44 एफआईआर दर्ज की हैं। अब तक 150 गिरफ्तारियां हो चुकी हैं। इस मामले में पंजाबी अभिनेता दीप सिद्धू के अलावा, दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने वॉन्टेड मनिंदर सिंह को भी गिरफ्तार किया है, जिसे 26 जनवरी को हिंसा भड़कने पर दोनों हाथों से तलवारें लहराते देखा गया था। 26 जनवरी के दिन मनिंदर सिंह द्वारा लाल किले पर लहराई गई 4.3 फीट आकार की दो तलवारों को भी दिल्ली के स्वरूप नगर स्थित उसके घर से बरामद किया गया था। उसे घटना वाले दिन लाल किले की प्राचीर पर दो तलवारें लहराते हुए एक वीडियो में देखा गया था, जब प्रदर्शनकारी किले की ओर दौड़े थे। इस मामले में कई आरोपी अब भी गिरफ्त में नहीं आए पाए हैं। दिल्ली पुलिस को इनकी तलाश है।
                        इस मामले में दिल्ली पुलिस ने लाल किला, उसके आस-पास व लाल किले की तरफ जाने वाली सड़कों पर लगे सीसीटीवी कैमरों की घटना के समय की फुटेज, सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो आदि को अहम साक्ष्य के तौर पर पेश किया है। इसी के आधार पर आरोपियों की गिरफ्तारी की गई है। इसके अतिरिक्त आरोपियों के मोबाइल फोन रिकॉर्ड को भी चार्जशीट के साथ संलग्न किया गया है। यह आरोपियों के घटनास्थल पर मौजूदगी को दर्शाता है।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox