चोरी की स्कूटी और मोबाइल के साथ शातिर चोर गिरफ्तार!

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

October 2026
MTWTFSS
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031 
October 8, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

-द्वारका पुलिस की एंटी-बर्गलरी सेल की बड़ी कार्रवाई -आरोपी के खुलासे से चोरी और सेंधमारी के चार अन्य मामलों का भी हुआ खुलासा

नई दिल्ली/सिमरन मोरया/-  द्वारका जिला पुलिस की एंटी-बर्गलरी सेल ने एक शातिर चोर एवं सेंधमार को गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की है। आरोपी के कब्जे से एक चोरी की होंडा एक्टिवा स्कूटी और एक चोरी का रियलमी मोबाइल फोन बरामद किया गया है। पूछताछ के दौरान आरोपी के खुलासे पर चोरी और सेंधमारी के चार अन्य मामलों का भी खुलासा हुआ है।

द्वारका जिले के डीसीपी कुशल पाल सिंह के निर्देश पर जिले में सक्रिय आदतन चोरों और सेंधमारों के खिलाफ विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में एंटी-बर्गलरी सेल की टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार किया।

गुप्त सूचना पर दबोचा गया आरोपी
7 जुलाई 2026 की शाम पुलिस को सूचना मिली कि सुबर्त गुप्ता उर्फ रिशु उर्फ टेड़ा नामक आरोपी चोरी की स्कूटी पर महावीर एन्क्लेव स्थित एमसीडी पार्क के पास आने वाला है। सूचना के आधार पर इंस्पेक्टर बसंत कुमार के नेतृत्व में टीम ने जाल बिछाया और आरोपी को मौके से गिरफ्तार कर लिया।

जांच के दौरान आरोपी के पास मौजूद होंडा एक्टिवा स्कूटी चोरी की निकली, जो डाबड़ी थाना क्षेत्र से चोरी हुई थी। तलाशी लेने पर उसके पास से एक रियलमी मोबाइल फोन भी बरामद हुआ, जो द्वारका नॉर्थ थाना क्षेत्र से चोरी किया गया था।

पूछताछ में हुआ बड़ा खुलासा
पूछताछ में आरोपी ने चोरी और सेंधमारी की कई अन्य वारदातों में अपनी संलिप्तता स्वीकार की। उसके खुलासे के आधार पर बिंदापुर, नजफगढ़, डाबड़ी और द्वारका नॉर्थ थाना क्षेत्रों में दर्ज कुल चार अन्य मामलों का भी खुलासा हुआ।

आदतन अपराधी है आरोपी
गिरफ्तार आरोपी सुबर्त गुप्ता उर्फ रिशु उर्फ टेड़ा संजय एन्क्लेव, बिंदापुर का रहने वाला है। पुलिस के अनुसार उसके खिलाफ दिल्ली के विभिन्न थानों में एक दर्जन से अधिक चोरी, सेंधमारी और वाहन चोरी के मामले दर्ज हैं।

पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वर्ष 2020-21 में दिल्ली आने के बाद वह गलत संगत में पड़ गया और नशे का आदी हो गया। नशे की लत पूरी करने के लिए उसने अपने साथियों के साथ चोरी और सेंधमारी की वारदातों को अंजाम देना शुरू कर दिया।

बरामदगी
चोरी की होंडा एक्टिवा स्कूटी
चोरी का रियलमी मोबाइल फोन

फिलहाल पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है और उसके अन्य साथियों तथा चोरी के नेटवर्क की जांच में जुटी हुई है।

About Post Author

Subscribe to get news in your inbox