उत्तम नगर पुलिस के हत्थे चढ़ा शातिर चोर!

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

October 2026
MTWTFSS
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031 
October 8, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

-गुप्त सूचना के आधार पर डीडीए पार्क से आरोपी गिरफ्तार, कई वाहन चोरी के मामलों का हुआ खुलासा -आरोपी के खिलाफ पहले भी दर्ज हैं कई आपराधिक मामले

नई दिल्ली/सिमरन मोरया/- द्वारका जिला पुलिस की उत्तम नगर थाना पुलिस ने वाहन चोरी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एक शातिर ऑटो लिफ्टर को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे और उसकी निशानदेही पर पांच चोरी की दोपहिया वाहन बरामद किए हैं। इस कार्रवाई से वाहन चोरी के कई मामलों का सफलतापूर्वक खुलासा हुआ है।

द्वारका जिले के डीसीपी कुशल पाल सिंह के निर्देश पर जिले में वाहन चोरी और अन्य आपराधिक गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी अभियान के तहत एसीपी डाबड़ी के पर्यवेक्षण और एसएचओ उत्तम नगर के नेतृत्व में एक विशेष टीम गठित की गई।

गुप्त सूचना के आधार पर दबोचा आरोपी
पुलिस को सूचना मिली थी कि एक शातिर वाहन चोर चोरी की स्कूटी के साथ 100 फुटा रोड स्थित डीडीए पार्क के पास आने वाला है। सूचना मिलते ही एसआई जॉनी कुमार, हेड कांस्टेबल जगबीर सिंह, हेड कांस्टेबल मुनीराज, कांस्टेबल रमेश चंद और कांस्टेबल नमो नारायण की टीम ने मौके पर जाल बिछाया।

जैसे ही संदिग्ध पुलिस टीम के पास पहुंचा, उसने पुलिस को देखकर भागने की कोशिश की, लेकिन टीम ने तत्परता दिखाते हुए उसे मौके पर ही दबोच लिया।

पूछताछ में आरोपी की पहचान तरनदीप सिंह के रूप में हुई। जांच के दौरान उसके कब्जे से बरामद स्कूटी तिलक नगर थाना क्षेत्र से चोरी की गई पाई गई। इसके बाद उत्तम नगर थाने में संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया।

About Post Author

Subscribe to get news in your inbox