
नई दिल्ली/सिमरन मोरया/- मटियाला विधानसभा क्षेत्र के नन्हें पार्क में क्षेत्रवासियों के लिए ‘आरोग्य मंदिर’ का उद्घाटन किया गया। इस अवसर पर स्थानीय विधायक एडवोकेट संदीप सहरावत, निगम पार्षद अनुराधा अशोक शर्मा तथा बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।

उद्घाटन समारोह के दौरान उपस्थित जनप्रतिनिधियों ने कहा कि आरोग्य मंदिर की स्थापना क्षेत्र के लोगों को बेहतर और सुलभ स्वास्थ्य सेवाएँ उपलब्ध कराने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। उन्होंने विश्वास जताया कि इस पहल से स्थानीय नागरिकों को प्राथमिक स्वास्थ्य सुविधाओं का लाभ आसानी से मिल सकेगा।

कार्यक्रम में विधायक एडवोकेट संदीप सहरावत ने कहा कि जनता को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएँ उपलब्ध कराना उनकी प्राथमिकताओं में शामिल है। उन्होंने कहा कि क्षेत्र के विकास और जनहित के कार्य आगे भी इसी तरह निरंतर जारी रहेंगे।
इस अवसर पर निगम पार्षद अनुराधा शर्मा ने भी आरोग्य मंदिर को क्षेत्र के लिए एक महत्वपूर्ण सौगात बताते हुए कहा कि इससे आम लोगों को समय पर स्वास्थ्य सेवाएँ मिल सकेंगी और क्षेत्र की स्वास्थ्य व्यवस्था को मजबूती मिलेगी।

कार्यक्रम के दौरान दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता का भी आभार व्यक्त किया गया। वक्ताओं ने कहा कि उनके नेतृत्व में दिल्ली में जनकल्याण और विकास से जुड़े कार्य लगातार गति पकड़ रहे हैं तथा स्वास्थ्य सुविधाओं को मजबूत करने के लिए कई महत्वपूर्ण कदम उठाए जा रहे हैं।
उद्घाटन समारोह में स्थानीय नागरिकों ने इस पहल का स्वागत करते हुए जनप्रतिनिधियों का आभार व्यक्त किया और उम्मीद जताई कि भविष्य में भी क्षेत्र के विकास और नागरिक सुविधाओं को लेकर ऐसे कार्य जारी रहेंगे।





More Stories
भूटान में ग्लेशियर झील फटी, असम-बंगाल में अचानक बाढ़ का खतरा; 15 हजार लोगों को सुरक्षित स्थान पर भेजा
इजरायल में बहुमत से दूर नेतन्याहू, अरब पार्टियां बनीं ‘किंगमेकर’; 19 सीटों से कैसे तय होगा बेंजामिन का भविष्य?
जम्मू-कश्मीर: शोपियां में आतंकी फंडिंग मॉड्यूल का भंडाफोड़, लश्कर और TRF के लिए फंड जुटाने वाले 10 आरोपी गिरफ्तार
अल्लाह से तौबा करें सारा अली खान… कर दिया सबसे बड़ा गुनाह,
इंद्रप्रस्थ कॉलेज में दिल्ली के उपराज्यपाल ने किया 14वें पिंक बूथ का उद्घाटन
डॉ. रूद्र नारायण सोनी को उत्कृष्ट सामाजिक कार्यों,