मानसी शर्मा /- चीन के कई प्रांतों में करो ना महामारी के कारण सख्त लॉकडाउन लगाया गया है। इस बीच वहां के लोगों द्वारा लॉक डाउन के विरोध में भारतीय संगीतका बप्पी लाहिड़ी का प्रसिद्ध गाना ’जिमी जिमी, आजा आजा गाया जा रहा है। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर भी वायरल हो रहा है।
चीन में कोविड के कारण सख्त लॉकडाउन का सामना कर रहे लोग ’जिमी जिमी,आजा – आजा गीत के जरिए अपने गुस्से का इजहार कर रहे हैं। 192 मैं रिलीज हुई हिंदी फिल्म ’डिस्को डांसर’ का ये गाना चीन की सरकार की कोविड-19 को लेकर सख्त नीति के विरोध का प्रमुख माध्यम बनता जा रहा है। चीन में टिक टॉक को डूयिन के नाम से जाना जाता है।
डूयिन पर बप्पी लाहिड़ी का कंपोज किया और पार्वती खान द्वारा गाया गया गाना चीनी भाषा मैंडेरिग में जे मी जेमी जेमी की तर्ज पर वायरल है। जेमी जेमी का मैंडेरिंग अर्थ है ’गिव मी राइस’ यानी ’मुझे चावल दो’ । इस गाने के साथ वायरल वीडियो में लॉक डाउन के कारण लोगों को खाने पीने की जरूरी चीजों की कमी को खाली बर्तनों के जरिए दिखाया गया है।


More Stories
रेवंत रेड्डी की अमेरिका यात्रा रद्द, केंद्र से नहीं मिली मंजूरी!
द्वारका मोड़ में रक्तदान शिविर, 90 लोगों ने किया रक्तदान
पंडवाला कलां में धूमधाम से मनाया गया 80वां स्वतंत्रता दिवस
”KVK” दिल्ली में हर्षोल्लास से मनाया गया 80वां स्वतंत्रता दिवस
15 अगस्त से पहले दिल्ली में बम धमकी से हड़कंप, 6 अहम ठिकानों पर अलर्ट!
1350 क्वार्टर अवैध शराब के साथ सप्लायर गिरफ्तार!