मुंबई/अनीशा चौहान/- टीवी की पॉपुलर दयाबेन यानी दिशा वकानी लंबे समय बाद मुंबई लौटी हैं। गणेशोत्सव के अवसर पर वे लालबागचा राजा के दर्शन करने पहुंचीं। इस दौरान उन्होंने मास्क से चेहरा ढक रखा था, माथे पर चंदन का तिलक, आंखों में काजल और बेहद सादगी भरे अंदाज़ में नजर आईं।
दिशा वकानी को इस रूप में देखकर फैन्स इमोशनल हो गए। साल 2018 से उन्होंने तारक मेहता का उल्टा चश्मा से दूरी बना ली थी और तब से शो दयाबेन के बिना ही आगे बढ़ रहा है।
अब उनके मुंबई लौटने और पंडाल में दर्शन करने का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। फैन्स दिशा की एक झलक पाकर काफी खुश नजर आ रहे हैं और लगातार कमेंट्स में उन्हें शो में दोबारा देखने की मांग कर रहे हैं।


More Stories
पानीपत के एक दिव्यांग बच्चे के लिए खुशखबरी, हरियाणा सरकार देगी बायोनिक कृत्रिम अंग!
”ऑपरेशन मिलाप के तहत द्वारका पुलिस ने तीन लापता बच्चों को सुरक्षित परिवार से मिलाया”
चोरी के मामले में फरार भगोड़ा आरोपी द्वारका पुलिस के हत्थे चढ़ा
ICC वनडे रैंकिंग में चमके रोहित, विराट और शुभमन गिल
सिक्किम में हुए एक सुरंग हादसे ने ली 12 मजदूरों की मौत, 13 अभी भी लापता!
हथियार मामले का घोषित अपराधी द्वारका पुलिस के हत्थे चढ़ा!