पवन सिंह पर 1.3 करोड़ की धोखाधड़ी और धमकी का केस

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  
September 5, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

पवन सिंह पर 1.3 करोड़ की धोखाधड़ी और धमकी का केस

-वाराणसी कोर्ट के आदेश पर FIR दर्ज

वाराणसी/अनीशा चौहान/-  भोजपुरी सिनेमा के सुपरस्टार और गायक पवन सिंह एक बार फिर विवादों में घिर गए हैं। वाराणसी के कैंट थाने में उनके खिलाफ 1.3 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी और हत्या की धमकी देने के गंभीर आरोपों में प्राथमिकी (FIR) दर्ज की गई है। इस मामले में उनके साथ तीन अन्य लोगों के नाम भी शामिल हैं। यह कार्रवाई वाराणसी की मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट (CJM) की अदालत के आदेश पर हुई, जिसके बाद पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

क्या है मामला?
यह विवाद साल 2018 में रिलीज हुई भोजपुरी फिल्म बॉस से जुड़ा है। वाराणसी के होटल और टूर-ट्रैवल व्यवसायी विशाल सिंह ने आरोप लगाया है कि उन्होंने फिल्म में निवेश किया था, लेकिन मुनाफा और पैसा वापस नहीं मिला। उनका कहना है कि उन्होंने लगभग 1.57 करोड़ रुपये फिल्म में लगाए थे, पर न तो राशि लौटाई गई और न ही वादा किया गया मुनाफा दिया गया। जब उन्होंने पैसे वापस मांगे, तो पवन सिंह ने कथित तौर पर उन्हें जान से मारने की धमकी दी।

कोर्ट का आदेश और FIR
व्यवसायी ने पहले पुलिस और कमिश्नर से शिकायत की, लेकिन कार्रवाई न होने पर अदालत का दरवाजा खटखटाया। अदालत ने मामले की गंभीरता को देखते हुए पवन सिंह समेत तीन अन्य पर IPC की धारा 420, 406, 467, 468 और 506 के तहत मुकदमा दर्ज करने का आदेश दिया। आदेश के बावजूद देरी होने पर कोर्ट ने पुलिस को फटकार लगाई और आखिरकार 2 सितंबर को FIR दर्ज हुई।

विवादों से पुराना नाता
पवन सिंह का विवादों से पहले भी जुड़ाव रहा है। हाल ही में हरियाणवी अभिनेत्री अंजलि राघव के साथ स्टेज शो में उनके कथित अनुचित व्यवहार का वीडियो वायरल हुआ था, जिसके बाद उन्होंने सार्वजनिक रूप से माफी मांगी थी।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox