बहादुरगढ़ में ड्रेन टूटा, दिल्ली के कई हिस्सों में पानी भरा

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

October 2026
MTWTFSS
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031 
October 16, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

बहादुरगढ़ में ड्रेन टूटा, दिल्ली के कई हिस्सों में पानी भरा

-बांध टूटने से गीताांजलि एन्क्लेव और झरोदा कलां प्रभावित

हरियाणा/उमा सक्सेना/- हरियाणा के बहादुरगढ़ इलाके में स्थित मांगेशपुर ड्रेन का लगभग 50 फीट लंबा बांध टूट गया। इस घटना के बाद आसपास के इलाकों में अचानक पानी फैल गया और दिल्ली के बाबा हरिदास नगर थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले झरोदा कलां और गीताांजलि एन्क्लेव जैसी निचली कॉलोनियों में लगभग पाँच फीट तक जलभराव हो गया। हालात इतने गंभीर हो गए कि सैकड़ों लोगों को अपने घर छोड़कर सुरक्षित स्थानों पर जाना पड़ा।

रातभर चला रेस्क्यू ऑपरेशन
घटना की जानकारी मिलते ही प्रशासन हरकत में आया और पुलिस ने तुरंत राहत व बचाव अभियान शुरू किया। पूरी रात चले इस ऑपरेशन में प्रभावित इलाकों से लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला गया। राहत की बात यह रही कि इस पूरी कार्रवाई में किसी भी व्यक्ति की जान नहीं गई। सभी प्रभावित परिवारों को झरोदा कलां स्थित सरकारी स्कूलों में अस्थायी रूप से शरण दी गई, ताकि वे सुरक्षित रह सकें।

पुलिस अधिकारियों की अगुवाई
इस बड़े बचाव अभियान की कमान द्वारका जिले के डीसीपी अंकित सिंह (IPS) और एसीपी नजफगढ़ ने अपने हाथों में ली। मौके पर थाना बाबा हरिदास नगर के एसएचओ इंस्पेक्टर बलराम सिंह बेनीवाल पूरी टीम के साथ डटे रहे। पुलिस के लगभग 30 से अधिक जवान—जिनमें एएसआई दयाराम, हेड कांस्टेबल दिलराज, सुरेश, सोंबीर, राम सिंह, कांस्टेबल सुरेश, मनीष और अन्य शामिल थे—ने लगातार मेहनत कर लोगों को सुरक्षित स्थानों तक पहुंचाया।

एनडीआरएफ और अन्य एजेंसियां सक्रिय
फिलहाल राहत कार्य यहीं नहीं रुका है। प्रशासन ने एनडीआरएफ, डिजास्टर मैनेजमेंट टीम और अन्य एजेंसियों के साथ मिलकर आगे भी निकासी अभियान जारी रखा है। प्रभावित इलाकों से लगातार लोगों को बाहर निकाला जा रहा है और हालात पर कड़ी निगरानी रखी जा रही है।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox