नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/बंगाल/शिव कुमार यादव/भावना शर्मा/- बुधवार को पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने राज्य में तीसरी लहर की आशंका को लेकर अधिकारियों से कहा कि वे राज्य में कोविड-19 के हालात की समीक्षा करें। उन्होंने कोलकाता में केस बढ़ने के कारण कंटेनमेंट जोन की समीक्षा का भी निर्देश दिया। सागर द्वीप पर प्रशासनिक समीक्षा बैठक में बनर्जी ने कहा कि यदि जरूरत पड़े तो स्कूल-कॉलेजों को भी कुछ दिनों के लिए बंद किया जा सकता है। सीएम बनर्जी ने यह भी कहा कि सरकारी दफ्तर 50 फीसदी कर्मचारियों की उपस्थिति से चलाए जा सकते हैं। बंगाल में कोरोना केस बढ़ रहे हैं और कुछेक ओमिक्रॉन के मामले भी मिले हैं।
मुख्यमंत्री ममता बनर्जी बुधवार को सागर द्वीप में हर साल आयोजित होने वाले गंगासागर मेले के इंतजामों की समीक्षा के लिए आईं थीं। उन्होंने कहा कि अंतरराष्ट्रीय उड़ानों और लोकल ट्रेनों को लेकर भी निर्णय कोविड-19 के हालात की समीक्षा के बाद लिया जाएगा।


More Stories
द्वारका मोड़ में रक्तदान शिविर, 90 लोगों ने किया रक्तदान
पंडवाला कलां में धूमधाम से मनाया गया 80वां स्वतंत्रता दिवस
”KVK” दिल्ली में हर्षोल्लास से मनाया गया 80वां स्वतंत्रता दिवस
15 अगस्त से पहले दिल्ली में बम धमकी से हड़कंप, 6 अहम ठिकानों पर अलर्ट!
1350 क्वार्टर अवैध शराब के साथ सप्लायर गिरफ्तार!
दो चोरी की बाइक के साथ ऑटो लिफ्टर गिरफ्तार