ऑनलाइन बिक रही हिन्दू देवी-देवताओं की अपमानजनक तस्वीरें

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

October 2026
MTWTFSS
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031 
October 17, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

ऑनलाइन बिक रही हिन्दू देवी-देवताओं की अपमानजनक तस्वीरें

बेची जा रहीं हिंदू देवी-देवताओं की अपमानजनक तस्वीरें, स्वाती मालीवाल ने पुलिस को जारी किया नोटिस

नई दिल्ली/शिव कुमार यादव/- त्यौहारों के मौके पर हिन्दू देवी-देवताओं की अपमानजनक तस्वीरे ऑनलाइन बेचे जाने के मामले सामने आने पर  दिल्ली महिला आयोग ने ऐसी आपत्तिजनक तस्वीरों के संबंध में एक शिकायत पर कड़ा रूख अख्तियार किया है। आयोग की अध्यक्षा स्वाति मालीवाल ने इस मामले में दिल्ली पुलिस को नोटिस जारी कर कार्रवाई की रिपोर्ट मांगी है। आयोग को शिकायतकर्ता ने बताया है कि कुछ लोग हिंदू देवी-देवताओं की अश्लील तस्वीरें ऑनलाइन बेच रहे हैं।
          आयोग के अनुसार, शिकायतकर्ता ने बताया कि उसे कुछ ईमेल प्राप्त हो रहे हैं, जिनमें देवी-देवताओं की कुछ तस्वीरें भी हैं, जिन्हें अश्लील तरीके से दर्शाया गया है। इस बारे में आयोग ने दिल्ली पुलिस को नोटिस करके इस मामले में गिरफ्तार आरोपियों के विवरण के साथ एफआईआर की कॉपी मांगी है। इसके अलावा उक्त सामग्री को इंटरनेट से हटाने और इसे प्रचलन से रोकने के लिए दिल्ली पुलिस की ओर से उठाए गए कदमों का विवरण भी मांगा है।
         स्वाति मालीवाल ने कहा कि यह कृत्य बेहद अपमानजनक है और इससे धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचती है और समूहों के बीच दुश्मनी पैदा होती है। इस मामले में तुरंत एफआईआर दर्ज की जाए और आरोपियों को गिरफ्तार किया जाए। आपत्तिजनक सामग्री को तुरंत इंटरनेट से हटाया जाना चाहिए।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox