
नई दिल्ली/शिव कुमार यादव/- मौसम में बदलाव और हवा की गति कम होने और हवा में पराली का धुआं घुलने से दीपावली से पहले ही हवा दिल्ली की हवा इस सीजन की सबसे प्रदूषित हवा में बदल गई है। दिल्ली का वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 325 दर्ज किया गया, जोकि बेहद खराब श्रेणी में है। यह इस सीजन का सबसे अधिक एक्यूआई रहा। वहीं, शनिवार के मुकाबले 21 सूचकांक में बढ़ोतरी हुई है। इससे पहले 22 अक्तूबर को एक्यूआई 313 दर्ज किया गया था। यह तीसरी बार है जब दिल्ली का एक्यूआई बेहद खराब श्रेणी में दर्ज किया गया है।
जहांगीरपुरी और नेहरु नगर में वायु सूचकांक औसतन 400 के पार दर्ज किया गया, यह गंभीर श्रेणी में है। वहीं, 22 इलाकों में हवा बेहद खराब और सात इलाकों में हवा खराब श्रेणी में दर्ज की गई। साथ ही, एनसीआर में ग्रेटर नोएडा में सर्वाधिक हवा प्रदूषित रही। यहां एक्यूआई 344 दर्ज किया गया। दिल्ली की हवा समग्र रूप से बेहद खराब श्रेणी में दर्ज की गई। कमोबेश यही स्थिति पूरे सप्ताह तक बनी रहने का अनुमान है।
विशेषज्ञों के मुताबिक मौसम में बदलाव और हवा की गति कम होने और हवा में पराली का धुआं घुलने से दीपावली से पहले ही हवा बेहद खराब श्रेणी में पहुंच गई है। बता दें दिल्ली में ग्रैप का दूसरा चरण लागू है। अगर इसी तरह की स्थिति बनी रहती है, तो ग्रैप का तीसरा चरण लागू किया जा सकता है।

जहांगीरपुरी व नेहरू नगर में सबसे अधिक प्रदूषित
केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के मुताबिक दिल्ली में रविवार को 22 इलाकों में बेहद खराब हवा दर्ज की गई। इसमें जहांगीरपुरी व नेहरु नगर का एक्यूआई सर्वाधिक दर्ज किया गया। यहां वायु सूचकांक 412 व 403 दर्ज किया गया, जोकि बेहद खराब श्रेणी है। वहीं, मुंडका में 392, न्यू मोती बाग में 375, नरेला में 370, द्वारका सेक्टर-8 में 358, बुराड़ी क्रॉसिंग में 334, विवेक विहार में 337, पंजाबी बाग में 339, आईजीआई एयरपोर्ट में 338, नॉर्थ कैंपस में 351,आरके पुरम में 341 एक्यूआई दर्ज किया गया। वहीं, आईटीओ में 294, दिलशाद गार्डन में 210, लोधी रोड में 237 समेत 7 इलाकों में हवा खराब रही।
पूरे सप्ताह सताएगी प्रदूषित हवा
भारतीय उष्णदेशीय मौसम विज्ञान संस्थान (आईआईटीएम) के मुताबिक रविवार को हवा दक्षिण-पूर्वी से उत्तर-पूर्वी दिशा की ओर से चली। इस दौरान हवा की गति 4 से 8 किलोमीटर प्रतिघंटे से रही। सोमवार को हवा विभिन्न दिशाओं से चलने का अनुमान है। इस दौरान हवा की गति 4 से 8 किलोमीटर प्रतिघंटे से चलेगी। वहीं, सुबह के समय हल्की धुंध छाए रहने की आशंका है। ऐसे में हवा बेहद खराब श्रेणी में बनी रहेगी। वहीं, मंगलवार को हवा दक्षिण-पूर्वी दिशा की ओर से चलेगी। हवा की चाल 6 से 12 किलोमीटर प्रतिघंटे रहने का अनुमान है। सफर इंडिया के मुताबिक शनिवार को दिल्ली में पीएम 2.5 की मात्रा लगभग 140 दर्ज की गई, जोकि खराब श्रेणी में है। वहीं, पीएम 10 की मात्रा करीब 304 दर्ज की गई, जो कि बेहद खराब स्तर है।

ग्रेटर नोएडा में सबसे प्रदूषित रही हवा
सीपीसीबी के अनुसार दिल्ली-एनसीआर में ग्रेटर नोएडा का सबसे अधिक वायु गुणवत्ता सूचकांक दर्ज किया गया। यहां एक्यूआई 344 रहा, जोकि बेहद खराब श्रेणी है। वहीं, फरीदाबाद में 309, गाजियाबाद में 286, नोएडा में 281 व गुरुग्राम में 198 एक्यूआई दर्ज किया गया।





More Stories
भूटान में ग्लेशियर झील फटी, असम-बंगाल में अचानक बाढ़ का खतरा; 15 हजार लोगों को सुरक्षित स्थान पर भेजा
इजरायल में बहुमत से दूर नेतन्याहू, अरब पार्टियां बनीं ‘किंगमेकर’; 19 सीटों से कैसे तय होगा बेंजामिन का भविष्य?
जम्मू-कश्मीर: शोपियां में आतंकी फंडिंग मॉड्यूल का भंडाफोड़, लश्कर और TRF के लिए फंड जुटाने वाले 10 आरोपी गिरफ्तार
अल्लाह से तौबा करें सारा अली खान… कर दिया सबसे बड़ा गुनाह,
इंद्रप्रस्थ कॉलेज में दिल्ली के उपराज्यपाल ने किया 14वें पिंक बूथ का उद्घाटन
डॉ. रूद्र नारायण सोनी को उत्कृष्ट सामाजिक कार्यों,