एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में हुआ बदलाव

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  
September 19, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में हुआ बदलाव

–आज से एलपीजी सिलेंडर के दामों में हुई 30-31 रुपये की कटौती

नई दिल्ली/अनिशा चौहान/ – LPG सिलेंडर की कीमत में आज बदलाव हुआ है और यह सस्ता हो गया है। LPG सिलेंडर के रेट में 30-31 रुपये की कटौती की गई है और यह आज 1 जुलाई से लागू हो गई है। LPG के रेट में यह कटौती मामूली है और 19 किलो वाले कमर्शियल सिलेंडर के लिए है। इस कटौती के प्रभाव से रेस्तरां मालिकों और ढाबा मालिकों जैसे वाणिज्यिक LPG उपयोगकर्ताओं को सस्ता सिलेंडर मिलेगा। हालांकि, घरेलू LPG सिलेंडर की कीमत में कोई बदलाव नहीं किया गया है।

आपके शहर में कितना सस्ता हुआ गैस सिलेंडर?

राजधानी दिल्ली में कमर्शियल सिलेंडर 30 रुपये सस्ता होकर 1646 रुपये का हो गया है। जून में इसकी कीमत 1676 रुपये प्रति सिलेंडर थी।

कोलकाता में कमर्शियल सिलेंडर 31 रुपये सस्ता होकर 1756 रुपये का हो गया है। जून में इसकी कीमत 1787 रुपये प्रति सिलेंडर थी।

मुंबई में कमर्शियल सिलेंडर 31 रुपये सस्ता होकर 1598 रुपये का हो गया है। जून में इसकी कीमत 1629 रुपये प्रति सिलेंडर थी।

चेन्नई में कमर्शियल सिलेंडर 30 रुपये सस्ता होकर 1809.50 रुपये का हो गया है। जून में इसकी कीमत 1840.50 रुपये प्रति सिलेंडर थी।

अन्य राज्यों में आज से कमर्शियल सिलेंडर के दाम

बिहार की राजधानी पटना में 19 किलो वाले कमर्शियल सिलेंडर की कीमत घटकर 1915.5 रुपये हो गई है। वहीं, गुजरात के अहमदाबाद में 19 किलो वाला कमर्शियल सिलेंडर 1665 रुपये सस्ता हो गया है।

घरेलू LPG सिलेंडर की कीमत में कोई बदलाव नहीं

घरेलू 14.2 किलोग्राम वाले LPG सिलेंडर के दामों में कोई बदलाव नहीं हुआ है और ये अपने पिछले दाम पर ही स्थिर हैं। जानिए क्या हैं इनके रेट-

दिल्ली में घरेलू LPG सिलेंडर 803 रुपये में मिल रहा है।

कोलकाता में घरेलू LPG सिलेंडर 803 रुपये में मिल रहा है।

मुंबई में घरेलू LPG सिलेंडर 802.50 रुपये में उपलब्ध है।

चेन्नई में घरेलू LPG सिलेंडर 818.50 रुपये में उपलब्ध है।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox