आज से होगी नए महीने की शुरुआत, ऐसे में क्रेडिट कार्ड के नियम में होंगे कुछ बदलाव

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

November 2026
MTWTFSS
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
30 
November 1, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

आज से होगी नए महीने की शुरुआत, ऐसे में क्रेडिट कार्ड के नियम में होंगे कुछ बदलाव

-रिवॉर्ड पॉइंट से लेकर कार्ड से जुड़े चार्ज हो सकते हैं शामिल

कारोबार/नई दिल्ली/सिमरन मोरया/- क्रेडिट कार्ड तो आज कल रोजमर्रा के जीवन का एक बेहद जरूरी हिस्सा बन चुका है। शॉपिंग से लेकर तमाम तरह के ट्रांजैक्शन के लिए अक्सर क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल करते हैं। आज से नए महीने की शुरुआत हो चुकी है। जुलाई शुरू होने के साथ ही कई बैंकों के क्रेडिट कार्ड से जुड़े नियमों में बदलाव हो गया है। इसमें रिवॉर्ड पॉइंट से लेकर कार्ड से जुड़े चार्ज तक शामिल हैं।

SBI क्रेडिट कार्ड के नियम में हुआ बदलाव
SBI कार्ड ने ऐलान किया है कि किसी भी तरह के सरकारी ट्रांजैक्शन पर 1 जुलाई 2024 से ग्राहकों को रिवॉर्ड प्वाइंट नहीं मिलेगा।  वहीं कुछ SBI कार्ड पर इस सुविधा को 15 जुलाई 2024 से बंद किया जा रहा है।

क्या है ICICI बैंक क्रेडिट कार्ड के नए नियम
ICICI बैंक ने भी आज से यानी की 1 जुलाई 2024 से क्रेडिट कार्ड से जुड़े नए नियमों को लागू कर दिया है। अब ICICI कार्ड धारकों को कार्ड रिप्लेसमेंट के लिए 100 रुपये के बजाय 200 रुपये का शुल्क देना होगा। इसके साथ ही चेक और कैश पिकअप पर लगने वाले 100 रुपये के रिचार्ज बंद होने जा रहे हैं। इसके साथ ही चार्ज स्लिप रिक्वेस्ट पर भी लगने वाले 100 रुपये के चार्ज को बंद कर दिया गया है। चेक वैल्यू पर लगने वाले 1% चार्ज यानी 100 रुपये को भी बंद करने का फैसला कर दिया गया है। अब डुप्लीकेट स्टेटमेंट रिक्वेस्ट पर 100 रुपये की फीस को भी बंद कर दिया गया है।

सिटी बैंक क्रेडिट कार्ड में भी होगा ये बदलाव
एक्सिस बैंक द्वारा सिटी बैंक क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल करने वाले ग्राहकों को 15 जुलाई 2024 तक सभी तरह के माइग्रेशन की प्रक्रिया को पूरा करने के लिए कहा है। इस सूचना को बैंक ने ग्राहकों को ईमेल के जरिए दी है।

कैसे है HDFC बैंक के क्रेडिट कार्ड के नियम
HDFC बैंक भी अपने क्रेडिट कार्ड के नियमों में बदलाव कर दिया है। यह नियम 1 अगस्त 2024 से लागू हो जाएगा। HDFC बैंक लिमिटेड के क्रेडिट कार्ड ग्राहकों को CRED, Paytm, Check, MobiKwik और Freecharge जैसे प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल करने पर अब ज्यादा चार्ज देना पड़ेगा। इन बदलावों से क्रेडिट कार्ड धारकों को अपने खर्च और ट्रांजैक्शन पर नजर रखनी होगी। यह जरूरी है कि वे इन बदलावों को समझें और अपने फायनेंसियल प्लान को उसी अनुसार अपडेट करें।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox