पंचायत संघ नारायणा गांव की मांगों को लेकर करेंगे महापंचायत

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

November 2026
MTWTFSS
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
30 
November 1, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

पंचायत संघ नारायणा गांव की मांगों को लेकर करेंगे महापंचायत

-शासन प्रशासन गांवों के साथ दोयम दर्जा का व्यवहार करें बंद- थान सिंह यादव

नई दिल्ली/शिव कुमार यादव/- दिल्ली पंचायत संघ ने आज नारायणा गांव पंचायत प्रमुखों के साथ गांव की मांगों व समस्याओं को लेकर पंचायत की।ओर गांव का दौरा किया। इस मौके पर पंचायत संघ प्रमुख थान सिंह यादव,पंचायत प्रमुख नारायणा गांव आदित्य तंवर, राजीव वर्मा,वीरेंद्र,परमीत तंवर और देवेंद्र तंवर मुख्य तौर पर रहे। नारायणा गांव की अपनी एक अलग पहचान रही है। और गांव के नामी ठाकुर भगवाना पहलवान रहें है। पंचायत प्रमुखों की पंचायत में गांव की दुर्दशा का जिम्मेदार शासन प्रशासन ठहराया।

पंचायत संघ प्रमुख थान सिंह यादव ने कहा की नारायणा गांव की पंचायत प्रमुखों के साथ मुख्य समस्याओं पर बातचीत हुई। जिसमें नारायणा गांव में ड्रेनेज समस्या व अधिकांश गलियों में सीवर ओवरफ्लो। ड्रेनेज सिस्टम 30 साल से अधिक पुराना है। जिसे पूरी तरह बदलने की जरूरत है। वहीं दूसरी ओर पीने के पानी की समस्या आधे से ज्यादा गांव में है। अधिकांश जगह खारा पानी आता है, किसी किसी गली में TDS 1900 से भी अधिक है।गांव के 5 जोहड़ में से 4 अतिक्रमण का शिकार हो गए।एक जोहड़ सरकार द्वारा दरकिनार किया हुआ है। पिछले काफी वर्षो से गांव वाले तालाब के जीर्णोद्धार की मांग कर रहे है।लेकिन सरकार के कानो पर जूं नहीं रेंगती।

आदित्य तंवर ने कहा की नारायणा गांव के लिए 2013 से दिल्ली सरकार का अस्पताल प्रस्तावित है। पर आज तक कागजों में ही है।दिल्ली नगर निगम का मातृ एवं शिशु केंद्र है। जिसकी इमारत की हालत जर्जर हो चुकी है। और न ही किसी तरह की कोई सुविधा है। गांव वाले काफी समय से इसको दोबारा बनाए जाने की मांग कर रहें हैं।
पंचायत संघ प्रमुख थान सिंह यादव व देवेंद्र तंवर ने कहा की गांव की समस्याओं से संबंधित शासन प्रशासन अगर 15 दिन में गांव के पंचायत प्रमुखों से संपर्क नहीं करता है।तो उसके बाद गांव नारायणा में महापंचायत बुलाई जाएगी। जिसमें संबंधित शासन प्रशासन के खिलाफ आंदोलन के लिए ठोस कदम उठाने का ऐलान किया जाएगा।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox