इस्कॉन द्वारका में मीठे रसीले आमों का मैंगो फेस्टिवल

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  
September 18, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

इस्कॉन द्वारका में मीठे रसीले आमों का मैंगो फेस्टिवल

—जगन्नाथ जी को अर्पित किए जाएँगे 5100 किलो आम —आम खाने की प्रतियोगिता में भी दिखेगा भरपूर उत्साह —विभिन्न किस्मों के मीठे-रसीले, पीले-हरे खुशबूदार आमों का बंटेगा प्रसाद

नई दिल्ली/शिव कुमार यादव/- इस्कॉन द्वारका दिल्ली के सेक्टर 13 स्थित श्री श्री रुक्मिणी द्वारकाधीश मंदिर में 7 जुलाई को मैंगो फेस्टिवल धूमधाम देखने को मिलेगी। इस दिन भगवान जगन्नाथ, बलभद्र, सुभद्रा मैया को मैंगो फेस्टिवल के अंतर्गत 5100 किलो आम का भोग अर्पित किया जाएगा। शहरभर से लगभग 15 से 20 हजार लोग इसमें भाग लेंगे।

भगवान का आल्टर भी इस दिन पीले रंग का नजर आएगा। जिस सुंदरता के साथ आम पेड़ों पर लटकते हुए मन को लुभाते हैं और सबको अपनी ओर आकर्षित करते हैं उसी रूप में विभिन्न आमों को मंदिर में भगवान के चारों ओर सजाया जाएगा। आप चाहें तो अपनी पसंद के आमों को जो आप भगवान को अर्पण करना चाहते हैं वह मंदिर में 6 जुलाई को प्रातः 10 बजे से शाम 5 बजे तक विग्रह सेवा विभाग में जमा करा सकते हैं। आपकी ओर से मैंगो फेस्टिवल में यह आम की सेवा मीठे आमों की तरह भगवान के साथ आपके मधुर संबंधों को जोड़ने में एक मिठाई का काम करेगी।

भोग-अर्पण व आरती के बाद रस भरे आमों का प्रसाद भक्तों के बीच वितरित किया जाएगा। इस दिन आम खाने की प्रतियोगिता में भी भक्तों का भरपूर उत्साह देखने को मिलेगा। मंदिर के उपाध्यक्ष श्री गौर प्रभु का कहना है कि “गरमी के मौसम में फलों के राजा आम के प्रति बच्चों और बड़ों सभी का खास लगाव देखा जाता है और विशेष बात है कि भगवान जगन्नाथ को भी आम बहुत प्रिय है। इसलिए हर साल हम जगन्नाथ यात्रा के दिन आम महोत्सव यानी मैंगो फेस्टिवल का आयोजन करते हैं। इसमें आपको उत्तम श्रेणी के अलग-अलग स्वाद के आम देखने को मिलेंगे और भगवान के निकट खूबसूरती से सजे हजारों आम आपके लिए वर्ष का सबसे सुंदर दृश्य होगा।”

जब हम अलग-अलग स्वाद की बात करते हैं तो अनायास ही हमारा ध्यान आम की विभिन्न किस्मों की ओर जाता है और सफेदा, दशहरी, लंगड़ा, मालदह, चौसा, रामकेला, तोतापरी, बाम्बे ग्रीन, मल्लिका, आम्रपाली, गोलिया, सिंदूरी, गुलाब खास, नीलम, केसरी, गोला, लालबाग, लंबोरी प्रसिद्ध खुशबूदार, रटौल व अल्फांसो जैसे आमों का स्वाद मुँह में पानी ला देता है। इसके लिए कभी हम विभिन्न आम महोत्सवों में इसका जायका लेने का प्रयास करते हैं तो कभी हाट-बाज़ारों में इनकी आजमाइश करते हैं। मगर इस बार हम मैंगो फेस्टिवल इस्कॉन द्वारका में भगवान के साथ मीठे रसीले आमों के साथ मनाएंगे और प्रसाद के रूप में खाएंगे भी। सेल्फी प्वाइंट्स पर फोटो भी ले सकेंगे और आम की सेवा के रूप में अपना योगदान भी देंगे। तो आप भी हो जाइए तैयार मैंगो फेस्टिवल का स्वाद और आनंद दोनों के लिए।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox