T 20 World Cup: भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच होगी बड़ी भिड़ंत

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

November 2026
MTWTFSS
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
30 
November 1, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

T 20 World Cup: भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच होगी बड़ी भिड़ंत

-रात 8:00 बजे बारबाडोस में होगा मुकाबला

खेल/नई दिल्ली/सिमरन मोरया/- आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप का खिताबी मुकाबला आज भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच बारबाडोस में खेला जाएगा। भारत तीसरी बार इस टूर्नामेंट के फाइनल में पहुंचा है। इससे पहले टीम इंडिया ने साल 2007 और 2014 में भी फाइनल में अपनी जगह बनाई थी। वहीं दक्षिण अफ्रीकी टीम पहली बार विश्व कप का फाइनल मैच खेलेगी। भारतीय टीम पिछले साल वनडे विश्व कप के फाइनल में भी पहुंची थी, लेकिन उस समय टीम को ऑस्ट्रेलिया से हार का सामना करना पड़ा था।

टीम इंडिया के पास इस बार मैच जीतने का मौका है। भारत ने आखिरी बार 2007 में टी20 वर्ल्ड कप जीता था। अब करीब 17 साल बाद भारतीय टीम को इस सूखे को खत्म करने का मौका मिला है। रोहित शर्मा की कप्तानी वाली भारतीय टीम पूरी तरह से तैयार दिख रही है। रोहित के साथ-साथ सूर्यकुमार यादव और ऋषभ पंत ने इस टूर्नामेंट में कमाल का प्रदर्शन दिखाया है। ऐसे में ये बल्लेबाज साउथ अफ्रीका के खिलाफ अहम साबित हो सकते हैं।

दक्षिण अफ्रीका के पास पहली बार चैंपियन बनने का मौका

गौरतलब है कि दक्षिण अफ्रीका पहली बार टी20 विश्व कप के फाइनल में आ चुका है। इससे पहले वह दो बार सेमीफाइनल में पहुंचा और टीम को हार का सामना करना पड़ा था। दक्षिण अफ्रीका की टीम 2007 में राउंड 2 तक पहुंची इसके बाद बाहर हो गई थी। वहीं 2009 में उसने सेमीफाइनल खेला था, जिसके बाद टीम लगातार दो बार राउंड से बाहर हुई थी। साथ ही अफ्रीकी टीम 2014 में भी सेमीफाइनल तक पहुंची थी। लेकिन यहां भी हार का सामना करना पड़ा था। इसके बाद राउंड 2 तक पहुंचकर बाहर हो गई।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox