
दिल्ली पंचायत संघ ने मेयर दिल्ली से मांग की कि दिल्ली देहात व सभी गांवों में बरसाती नालों व पानी की निकासी वाले स्रोतों की सफाई का काम तुरंत करायें। जिससे गांव मादीपुर जैसे हालात ना बने।

पंचायत संघ प्रमुख थान सिंह यादव ने कहा की पहली बारिश मे ही ऐतिहासिक गांव मादीपुर का मुख्य मार्ग जो गांव व ऐतिहासिक पांडव कालीन शिव मंदिर व भगवती सरोवर की तरफ जाता है जो गंदे नाले में तब्दील हो गया। इस पर एक कूड़ा घर है जिसके बाहर ज्यादातर कूड़ा पड़ा रहता है।

पंचायत संघ ने कहा की जल्द से जल्द दिल्ली नगर निगम मेयर सभी गांवों के बरसाती नालो की सफाई व कूड़ा घरो के अंदर व बहार से कूड़ा साफ करवाएं। पंचायत संघ प्रमुख थान सिंह यादव व पंच प्रमुख सुधीर शर्मा मानपुर गांव ने कहा की अगर गांवों की इन समस्याओं को दूर नही किया तो गांव मादीपुर के ऐतिहासिक पांडव कालीन शिव मंदिर के सामने आपके खिलाफ एक विरोध स्वरूप धरना देंगे।





More Stories
सेवा संकल्प अभियान के तहत गांव गुभाना में लोकहित समिति द्वारा रक्तदान शिविरका आयोजन किया गया।
सीमापुरी हादसे ने बेनकाब किया अवैध कमर्शियल गतिविधियों का मकड़जाल, कागजों पर FAR का गणित व जमीन पर जानलेवा निर्माण
एक्टर नाना पाटेकर का 75 साल की उम्र में निधन, गोवा में ली अंतिम सांस
प्रियंका गांधी ने सड़क पर लेटे रहने की बहुत कोशिश की, लेकिन दिल्ली पुलिस ने राहुल संग हिरासत में लिया
5 किलो से ज्यादा गांजा के साथ महिला तस्कर गिरफ्तार,
11 अक्टूबर को बहादुरगढ़ बनेगा हरियाणा सफाई महाकुंभ में भागीदार, गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड की तैयारी: डीसी