इंस्टाग्राम पर रील बनाने को लेकर पति ने की पत्नी की हत्या

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

October 2026
MTWTFSS
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031 
October 16, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

इंस्टाग्राम पर रील बनाने को लेकर पति ने की पत्नी की हत्या

-नजफगढ़ के रोशनपुरा का मामला, पति ने भी जहर खाकर की आत्महत्या -मृतक अपने पीछे छोड़ गए 9 साल व 5 साल की दो बेटो को

नजफगढ़/दिल्ली/शिव कुमार यादव/- नजफगढ़ में एक दिल दहला देने वाला सामने आया है। सोशल मीडिया में इंस्टाग्राम पर रील बनाने को लेकर नाराज पति अमन ने अपनी पत्नी की हत्या कर दी। पत्नी की हत्या के बाद आरोपी ने भी सल्फास की गोलियां खाकर आत्महत्या कर ली। आरोपी यूपी के पीलीभीत का रहने वाला है। नजफगढ़ में काफी समय से रह रहा था और ई-रिक्शा चलाता था। पुलिस ने मामले पर कार्यवाही करते हुए दोनों पति-पत्नी के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है

पुलिस के अनुसार नजफगढ़ थाना पुलिस को रोशनपुरा में एक व्यक्ति द्वारा अपनी पत्नी की हत्या कर देने के मामले की सूचना मिली थी। नजफगढ़ थाना पुलिस टीम सूचना के बाद रोशनपुरा कालोनी में पंहुची तो देखा एक और मृत पड़ी है और एक व्यक्ति जिसके मुंह से झाग निकल रहे थे बेसुध पड़ा है। पुलिस ने तुरंत कार्यवाही करते हुए व्यक्ति को व उसकी पत्नी को आरटीआर अस्पताल जाफरपुर पंहुचाया जहां चिकित्सकों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया।

जानकारी के अनुसार मृतक अमन यूपी की पीलीभीत का रहने वाला है। नजफगढ़ में कई साल से रह रहा था और ई रिक्शा चलाता था। वह अपनी पत्नी पर शक करता था और सोशल मीडिया पर रील बनाने को लेकर नाराज था। उसने कई बार उसे ऐसा करने से मना भी किया था लेकिन जब वह नही मानी तो उसने अपनी पत्नी की हत्या कर दी और फिर खुद सल्फास की गोली खाकर आत्महत्या कर ली। लोगों का कहना है कि दोनो मृतक अपने पीछे एक 9 साल और एक 5 साल की लड़को को छोड़ गए है। पुलिस मामले में आगे की जांच कर रही है। 

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox