
नजफगढ़/नई दिल्ली/शिवकुमार यादव/- पिछले दो दिन से दिल्ली एनसीआर में हो रही लगातार बारिश से पहले ही लोग काफी परेशानी झेल रहे थे लेकिन फिर बहादुरगढ़ के एमआइई में मुंगस ड्रेन के टूट जाने से नजफगढ़ की कई कॉलोनी में पानी का जलस्तर बढ़ने से बाढ़ के हालात बन गए और काफी विकट स्थिति पैदा हो गई जिसे देखते हुए नजफगढ़ विधायक नीलम कृष्ण पहलवान ने युद्ध स्तर पर राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया और स्वयं जलमग्न हुई कॉलोनियों में जाकर लोगों को घरों से सुरक्षित बाहर निकलने का काम शुरू किया। उनके इस कार्य में जल बोर्ड, बाढ़ नियंत्रण, पीडब्लयूडी, एमसीडी व एनडीआरएफ की टीमों व अधिकारियों ने स्थिति को संभालने के लिए और लोगों को सुरक्षित स्थान पर भेजने के लिए अभियान चलाया।


एनडीआरएफ टीम ने पीड़ित लोगों के रहने के लिए आश्रित स्थलों का निर्माण किया और स्वयं विधायक नीलम कृष्ण पहलवान ने अपने कार्यकर्ताओं व कर्मचारियों के साथ मिलकर देर रात तक राहत व बचाव कार्य जारी रखा और लोगों को घरों से निकाल कर सुरक्षित स्थानों पर भेजने का काम किया। स्थानीय लोगों ने अपनी विधायिका नीलम कृष्ण पहलवान के इस कार्य की सराहना करते हुए कहा कि विधायक हो तो ऐसा जो अपनी जान की परवाह किए बिना हम गरीबों के लिए रात में भी खड़ी है।

इस संबंध में नजफगढ़ विधायक नीलम कृष्ण पहलवान ने बताया कि बहादुरगढ़ की मुंगस ड्रेन के टूटने से अचानक झाड़ौदा के पास बसी कॉलोनी में जल आपदा की स्थिति बन गई बाढ़ के हालात को देखते हुए लोगों को बचाने के लिए उन्होंने सभी विभागों के अधिकारियों और कर्मचारियों के साथ बचाव एवं राहत कार्य चलाया। उन्होंने बताया कि इस आपदा से निपटने के लिए उन्होंने झज्जर डीएम, जिला दक्षिण पश्चिम के डीएम, नजफगढ़ व बहादुरगढ़ एसडीएम व एनडीआरएफ टीम से संपर्क किया और राहत एवं बचाव कार्य के लिए मदद मांगी। अब लगभग सभी लोगों को रेस्क्यू कर सुरक्षित स्थानों पर भेज दिया गया है हालांकि लगातार पानी बढ़ रहा है फिर भी स्थिति पर नजर बनाए रखने के लिए सभी विभागों के अधिकारियों को अलर्ट रहने के निर्देश दिए गए हैं।





More Stories
गोयला डेयरी में MCD का अतिक्रमण हटाओ अभियान, सार्वजनिक जगहों से हटाए अवैध कब्जे
श्री रामलीला हल्द्वानी में एक ओर करुणा, विलाप और भक्ति का समंदर दिखा तो दूसरी ओर पराक्रम, गर्जना और भस्म होती लंका का दृश्य दिखा
दिल्ली-NCR में वाहन चोरों पर AATS का शिकंजा, दो आरोपी गिरफ्तार; 8 चोरी की बाइक-स्कूटी बरामद
नरेला औद्योगिक क्षेत्र में फैक्ट्री चोरी का 24 घंटे में खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार; शिव-पार्वती की मूर्ति और नकदी बरामद।
दिल्ली में ई-रिक्शा की संख्या पर लगेगी लगाम, सरकार ने 2.5 लाख की सीमा का प्रस्ताव रखा
हरियाणा से 1400 किलोमीटर दूर टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग कर बॉलीवुड को हिला डाला, आखिर कौन है सोनीपत का रेहान ?