दिल्ली-NCR में वाहन चोरों पर AATS का शिकंजा, दो आरोपी गिरफ्तार; 8 चोरी की बाइक-स्कूटी बरामद

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

November 2026
MTWTFSS
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
30 
November 12, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

दिल्ली-NCR में वाहन चोरों पर AATS का शिकंजा, दो आरोपी गिरफ्तार; 8 चोरी की बाइक-स्कूटी बरामद

-दिल्ली में चोरी और दूसरे राज्यों में वाहन खपाने के कथित नेटवर्क का खुलासा, 9 वारदातों को सुलझाने का दावा

नजफगढ़ मेट्रो न्यूज/नई दिल्ली/ ब्यूरो:। दिल्ली-NCR में वाहन चोरी की वारदातों पर लगाम लगाने के लिए दिल्ली पुलिस की AATS (एंटी ऑटो थेफ्ट स्क्वॉड) टीम ने कार्रवाई करते हुए दो कथित वाहन चोरों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक, आरोपियों की पहचान राहुल उर्फ बाची और सनी राठी के रूप में हुई है। आरोपियों की गिरफ्तारी के साथ ही पुलिस ने चोरी के 8 दोपहिया वाहन बरामद करने और 9 मामलों को सुलझाने का दावा किया है।

पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार आरोपियों के कब्जे से 5 मोटरसाइकिल और 3 स्कूटी बरामद की गई हैं। इसके अलावा 6 जोड़ी फर्जी नंबर प्लेट और ताले तोड़ने में इस्तेमाल होने वाले औजार भी जब्त किए गए हैं। शुरुआती जांच में सामने आया कि आरोपी कथित तौर पर फर्जी नंबर प्लेट का इस्तेमाल कर चोरी के वाहनों की पहचान छिपाने और उन्हें दूसरे स्थानों पर खपाने की कोशिश करते थे।

CCTV और तकनीकी जांच से मिली सफलता

इस कार्रवाई में CCTV फुटेज, तकनीकी जांच और गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने आरोपियों तक पहुंचने का प्रयास किया। जांच के दौरान जुटाए गए सुरागों को जोड़कर पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि वाहन चोरी की इन वारदातों में अन्य लोग भी शामिल थे या नहीं और चोरी के वाहनों को कहां-कहां बेचा जाता था।

वरिष्ठ अधिकारियों की निगरानी में कार्रवाई

यह कार्रवाई DCP अमित गोयल, IPS के नेतृत्व और ACP ऑपरेशन्स संदीप घई की निगरानी में AATS टीम द्वारा की गई। इंस्पेक्टर राम कुमार के नेतृत्व वाली टीम ने मामले की जांच और आरोपियों की गिरफ्तारी में अहम भूमिका निभाई।

दिल्ली पुलिस की इस कार्रवाई से वाहन चोरी के मामलों की जांच को गति मिलने की उम्मीद है। पुलिस का कहना है कि वाहन चोरी में शामिल आरोपियों और चोरी के वाहनों की खरीद-फरोख्त करने वालों के खिलाफ कार्रवाई जारी रहेगी।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox