बरसात का पानी बना विद्यार्थियों की पढ़ाई में बाधा, 

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

October 2026
MTWTFSS
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031 
October 16, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

बरसात का पानी बना विद्यार्थियों की पढ़ाई में बाधा, 

-सरकारी स्कूल की बदहाली उजागर : सोलंकी

नई दिल्ली/मधु विहार/उमा सक्सेना/-    मधु विहार के सी-ब्लॉक स्थित सरकारी विद्यालय की स्थिति बद से बदतर हो चुकी है। हालिया बरसात के बाद विद्यालय परिसर पूरी तरह जलमग्न हो गया है, जिसके चलते सैकड़ों विद्यार्थी पानी से घिरी कक्षाओं में पढ़ाई करने को विवश हैं। शिक्षा का माहौल गंभीर रूप से प्रभावित हो रहा है। यह विद्यालय मधु विहार क्षेत्र का एकमात्र सरकारी विद्यालय है, जहाँ सातों ब्लॉकों के विद्यार्थी शिक्षा प्राप्त करते हैं। ऐसे में जलभराव की समस्या पूरे क्षेत्र के विद्यार्थियों के शिक्षा के अधिकार पर प्रत्यक्ष आघात है।

समाजसेवी एवं फेडरेशन ऑफ साउथ एंड वेस्ट डिस्ट्रिक्ट वेलफेयर फोरम के चेयरमैन तथा आरडब्ल्यूए मधु विहार के प्रधान रणबीर सिंह सोलंकी ने इस स्थिति को “गंभीर लापरवाही” करार देते हुए कड़ा रुख अपनाया है। उन्होंने नजफगढ़ ज़ोन की अध्यक्ष श्रीमती सविता पवन शर्मा और उपायुक्त से तुरंत हस्तक्षेप कर जलभराव की समस्या का स्थायी समाधान सुनिश्चित करने की मांग की है।

सोलंकी ने स्पष्ट चेतावनी दी कि यदि समय रहते कदम नहीं उठाए गए, तो यह स्थिति न केवल विद्यार्थियों की शिक्षा को बाधित करेगी, बल्कि उनके स्वास्थ्य और सुरक्षा के लिए भी गंभीर खतरा उत्पन्न करेगी।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox