SIP में निवेश का रिकॉर्ड हुआ हाई, इक्विटी म्यूचुअल फंडों में निवेशकों ने दिखाया भरोसा

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

October 2026
MTWTFSS
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031 
October 16, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

SIP में निवेश का रिकॉर्ड हुआ हाई, इक्विटी म्यूचुअल फंडों में निवेशकों ने दिखाया भरोसा

-म्यूचुअल फंड इंडस्ट्री की ट्रेड बॉडी एसोसिएशन ऑफ म्यूचुअल फंड्स ऑफ इंडिया (AMFI) के आंकड़ों के मुताबिक मई में इन फंडों में निवेश 83.42 फीसदी उछल कर 34,697 करोड़ रुपए पार..

शेयर बाजार/सिमरन मोरया/- पिछले महीने मई में इक्विटी म्यूचुअल फंड्स में निवेश रिकॉर्ड हाई पर पहुंच गया। म्यूचुअल फंड इंडस्ट्री की ट्रेड बॉडी एसोसिएशन ऑफ म्यूचुअल फंड्स ऑफ इंडिया (AMFI) के आंकड़ों के मुताबिक मई में इन फंडों में निवेश 83.42 फीसदी उछल कर 34,697 करोड़ रुपए पर पहुंच गया। ये आंकड़े आज 10 जून को जारी हुए हैं। सिस्टमैटिक इन्वेस्टमेंट प्लान (SIP) की बात करें तो अप्रैल महीने में 20371 करोड़ रुपए के मुकाबले एसआईपी यानी सिप में मई में 20904 करोड़ रुपए का निवेश आया है। एसआईपी में 20 हजार करोड़ रुपए से अधिक का निवेश पहली बार अप्रैल 2024 में ही आया था।

ओपन-एंडेड इक्विटी फंड्स की बात करें तो मई लगातार 39वां महीना रहा, जब इनमें निकासी से अधिक निवेश आया। इक्विटी म्यूचुअल फंडों में पहली बार मई में ही 30 हजार करोड़ रुपए से अधिक नेट इनफ्लो रहा। इससे पहले नेट इनफ्लो का रिकॉर्ड मार्च 2022 का था जब 28,463 करोड़ रुपए का नेट इनफ्लो आया था। ओपन-एंडेड इक्विटी फंड्स में निवेश को सेक्टरल और थीमैटिक फंड्स से सपोर्ट मिला जिसमें पिछले महीने 19,213.43 करोड़ रुपए का नेट इनफ्लो आया। खास बात ये है कि एचडीएफसी मैनुफैक्चरिंग फंड पिछले महीने लॉन्च हुआ था और न्यू फंड ऑफर के दौरान इसमें 9653 करोड़ रुपए का निवेश आया।

स्मॉल कैप और मिड कैप फंड्स पर भी निवेशकों का रुझान बना रहा है और पिछले महीने स्मॉल कैप फंड्स में 2,724.67 करोड़ रुपए और मिडकैप फंड्स में 2,605.70 करोड़ रुपए का नेट निवेश आया। लॉन्ज कैप फंड्स की बात करें तो इसमें 663.09 करोड़ रुपए का नेट इनफ्लो आया। अप्रैल में इक्विटी म्यूचुअल फंड का इनफ्लो 16.42 फीसदी गिरकर 18,917.08 करोड़ रुपए पर आ गया था।

डेट फंड्स में भी बढ़ा निवेश
फिक्स्ड-इनकम कैटेगरी में नेट इनफ्लो 77.73 फीसदी गिरकर 42,294.99 करोड़ रुपए पर आ गया। डेट फंड्स की बात करें तो लिक्विड फंड कैटेगरी में 25,873.38 करोड़ रुपए और मनी मार्केट फंड में 8,271.75 करोड़ रुपए का मजबूत निवेश आया। वहीं दूसरी तरफ फ्लोटर फंड, क्रेडिट रिस्क फंड, मीडियम ड्यूरेशन फंड कैटेगरी में थोड़ी नेट निकासी दिखी। हाइब्रिड फंड कैटेगरी की बात करें तो इसमें 17,990.67 करोड़ रुपए का नेट इनफ्लो आया। अधिकतर खरीदारी आर्बिट्रेज फंड कैटेगरी में दिखी जिसमें 12,758.12 करोड़ रुपए का नेट इनफ्लो दिखा। इंडेक्स फंड में 4490.35 करोड़ रुपए और गोल्ड ईटीएफ में 827.43 करोड़ रुपए का नेट इनफ्लो आया। इक्विटी और डेट फंडों में निवेश के दम पर ओवरऑल ओपन-एंडेड म्यूचुअल फंडों में 1.11 लाख करोड़ रुपए का नेट इनफ्लो आया।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox