मणिपुर में हुआ हिंसा, आतंकियों ने की काफिले पर फायरिंग, एक जवान हुआ घायल

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031
May 24, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

मणिपुर में हुआ हिंसा, आतंकियों ने की काफिले पर फायरिंग, एक जवान हुआ घायल

-काफिले में मौजूद थे मणिपुर के सीएम वीरेंद्र सिंह

मणिपुर/नई दिल्ली/सिमरन मोरया/- मणिपुर में शुरू हुआ हिंसा का दौर खत्म होने का नाम ही नहीं ले रहा है। यहां समय-समय पर हिंसक घटनाएं होती रहती हैं। अब उग्रवादियों ने मणिपुर के मुख्यमंत्री एन बीरेन सिंह के सुरक्षा काफिले को निशाना बनाया है। जानकारी के मुताबिक, कुछ आतंकियों ने घात लगाकर काफिले पर फायरिंग कर दी, जिसमें एक जवान घायल हो गया।

कहा जा रहा है कि यह हमला कुकी आतंकियों ने किया है, हालांकि इसकी पुष्टि नहीं हुई है। पुलिस ने बताया कि हमला तब हुआ जब सीएम का काफिला हिंसा प्रभावित जिरीबाम जिले की ओर जा रहा था। पुलिस ने बताया कि सुरक्षाबलों की गाड़ियों पर कई गोलियां चलाई गईं, जिसके बाद सुरक्षा बलों ने भी जवाबी कार्रवाई की।

मणिपुर में नहीं हैं सीएम

पुलिस ने बताया कि राष्ट्रीय राजमार्ग-53 के पास कोटलेन गांव के पास अभी भी गोलीबारी जारी है। हमले के दौरान गोली लगने से कम से कम एक सैनिक घायल हो गया। एक अधिकारी ने बताया कि सबसे अहम बात यह है कि काफिले में सीएम बिरने सिंह मौजूद नहीं थे। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री बीरेन सिंह अभी तक दिल्ली से इंफाल नहीं पहुंचे हैं। वह जिले की स्थिति का जायजा लेने के लिए जिरीबाम जाने की योजना बना रहे थे। बता दें, संदिग्ध उग्रवादियों ने शनिवार को जिरीबाम में दो पुलिस चौकियों, वन विभाग कार्यालय और कम से कम 70 घरों में आग लगा दी थी।

About Post Author

Subscribe to get news in your inbox