
नजफगढ़ मेट्रो न्यूज़/ द्वारका/ नई दिल्ली/ शिव कुमार यादव/ भावना शर्मा/-नजफगढ़ की अजय पार्क कॉलोनी में स्थित अध्यक्ष फार्म हाउस में 12 से 15 युवक जन्मदिन की पार्टी मना रहे थे जिनमें से एक युवक ने पिस्टल निकालकर 9 राउंड गोलियां चलाई जिनमें से एक गोली मृतक को छाती में बाई तरफ लगी। अनुज को उसके साथी तुरंत आकाश हॉस्पिटल में लेकर गए लेकिन चिकित्सकों ने वहां उसे मृत घोषित कर दिया। इसकी जानकारी पुलिस को दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच आरंभ की और आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया आरोपी फरार बताया जा रहा है लेकिन पुलिस उसे पकड़ने के लिए उसके ठिकानों पर दबिश दे रही है।
इस संबंध में जानकारी देते हुए द्वारका डीसीपी संतोष कुमार मीणा ने बताया कि बुधवार को अनुज शर्मा पुत्र सोहनलाल निवासी c103 विश्वास पार्क उत्तम नगर अपने छोटे भाई की जन्मदिन की पार्टी मनाने के लिए अजय पार्क स्थित अध्यक्ष फार्म हाउस मैं अपने दोस्तों के साथ आया था। पार्टी के जश्न के दौरान नवीन नामक शख्स ने पिस्टल निकाल ली और धना धन गोलियां चलानी शुरू कर दी जिसमें से एक गोली मृतक अनुज को छाती में बाई तरफ लगी और वह बुरी तरह से घायल हो गया। अनुज के साथी उसे लेकर आकाश हॉस्पिटल गए लेकिन अनुज बच नहीं सका और चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इस मामले की जानकारी अस्पताल की तरफ से पुलिस को दी गई जिसके तुरंत बाद थाना पुलिस की एक टीम अस्पताल और दूसरी टीम अध्यक्ष फार्म हाउस में जांच के लिए पहुंची। पुलिस टीम को जांच के दौरान 9 राउंड्स गोलियों के खोल बरामद हुए है, जिस पर पुलिस ने आरोपी नवीन के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया। इस घटना के बाद से आरोपी नवीन फरार बताया जा रहा है जिसकी पुलिस सरगर्मी से तलाश कर रही है।





More Stories
बादली में मेधावी विद्यार्थियों और खिलाड़ियों को किया सम्मानित
नजफगढ़ फायरिंग केस में क्राइम ब्रांच का बड़ा खुलासा, 6 गिरफ्तारी के बाद जांच के दायरे में विदेश में बैठा अपराधी
विपक्ष मुख्यमंत्री की साड़ी, चप्पल और व्यक्तिगत गतिविधियों पर नजर रखने में व्यस्त है; जानिए क्यों बिफरी रेखा गुप्ता
देवप्रयाग इलाके में कार गिरी, 2 की मौत 3 घायल
चांदनी चौक में मोबाइल फोन के नाम पर ठगी का पर्दाफाश, चार आरोपी गिरफ्तार
द्वारका पुलिस ने पकड़ी अवैध शराब की बड़ी खेप, एक आरोपी गिरफ्तार