स्मार्ट मीटर के विरोध में न्यू पालम विहार हुई जनसभा, लोगों ने सरकार के खिलाफ जताई नराजगी

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  
August 24, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

स्मार्ट मीटर के विरोध में न्यू पालम विहार हुई जनसभा, लोगों ने सरकार के खिलाफ जताई नराजगी

नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/गुरूग्राम/नई दिल्ली/प्रदीप यादव/शिव कुमार यादव/भावना शर्मा/- वर्तमान में अचानक से लोगों के आ रहे भारी भरकम बिजली बिलों से परेशान लोग अब स्मार्ट मीटरों के खिलाफ आवाज उठानी शुरू कर दी है। जिसकी शुरुआत आज न्यू पालम विहार में जन अधिकार संगठन द्वारा आयोजित एक जनसभा में हुई। जहां संगठन के अध्यक्ष बीरू सरपंच ने सरकारी व्यवस्था पर बोलते हुए जमकर बिजली निगम पर बरसे और बिजली निगम के भ्रष्टाचार तथा लोगों पर होने वाले वाहियात के प्रयोग पर अपना विरोध जताया।
उन्होंने कहा कि सबसे पहले गुरुग्राम और फरीदाबाद में ही सरकार अपने प्रयोग क्यो करती है। उन्होंने कहा कि जनता सरकार को चुनती है लेकिन यदि सरकार जनता पर बिना वजह के प्रयोग कर इस तरह से अपनी पॉलिसी थोपती है तो वह इसका विरोध करेगें। उन्होंने कहा कि इसके लिए वह मुख्यमंत्री के नाम जिला उपायुक्त व् अन्य अधिकारीयों व् नेता, मंत्रियों को ज्ञापन सौप जनता की आवाज को और बुलंद करने का कार्य करते हुए स्मार्ट मीटरों को हटवाने का कार्य करेगें उन्होंने जनता को एकजुट होने की बात कही तो जनसभा में मोजूद जनता ने हाथ उठाकर बीरू सरपंच का समर्थन किया और इस लड़ाई में अपना साथ देने की बातें कही। जनसभा में उपस्थित लोगों ने कहा कि चुनाव जीतने के बाद जन प्रतिनिधि सरकार से मिल जाते है और उसके बाद जनता की ही आवाज नही उठाते। इसके लिए समाजिक लड़ाई लड़कर जन अधिकार संगठन के माध्यम अपनी बातों को वह रखेगें। वह संगठन के अध्यक्ष ने शहर की जनता को एकजुट होने व् संगठन से जुड़ने के लिए हेल्पलाइन नम्बर 9873667171 पर मिस्डकॉल करने का आहान किया। मौके पर मोजूद लोगों ने कहा कि गुरुग्राम के बिजली विभाग में जमकर भ्र्ष्टाचार होता है। उन्होंने कहा कि यहाँ अधिकारी मोटी रिश्वत लेकर पोस्टिंग कराते है और फिर जनता को लुटते है। इस मौके पर कुलदीप दहिया-साहिब कुंज, मेजर राव साईं कुंज, भट्ट साहब, राम मेहर शर्मा, राकेश राणा, महेन्द्र सिंह दलाल, तारा चंद, सोनू वालिया, गजेन्द्र गिरि, कमल राव, सतीश, मांगे राम, रामवीर नम्बरदार, कैंतुरा सहित विभिन्न गणमान्य लोग मोजूद थे।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox