नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/द्वारका/नई दिल्ली/शिव कुमार यादव/भावना शर्मा/- कांग्रेस पार्टी के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने एक बार फिर केंद्र सरकार से तीनों कृषि कानूनों को वापस लेने की अपील की है। हालांकि इस बार राहुल ने महात्मा गांधी के एक वाक्य का उल्लेख करते हुए यह अपील की है। राहुल गांधी ने बुधवार को एक ट्वीट में लिखा कि विनम्र तरीके से आप दुनिया हिला सकते हैं। -महात्मा गांधी, एक बार फिर मोदी सरकार से अपील है कि तुरंत कृषि-विरोधी कानून वापस लिए जाएं। इससे पहले गणतंत्र दिवस के मौके पर किसानों के प्रदर्शन पर कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने एक बार फिर किसानों का समर्थन किया था। राहुल गांधी ने एक ट्वीट में अपील की थी कि हिंसा किसी समस्या का हल नहीं है और देश के हित में केंद्र सरकार के इन कृषि कानूनों को वापस लिया जाना चाहिए।
गणतंत्र दिवस पर दिल्ली में हुई हिंसा पर ये था राहुल का ट्वीटराहुल गांधी ने ट्वीट किया, श्हिंसा किसी समस्या का हल नहीं है। चोट किसी को भी लगे, नुकसान हमारे देश का ही होगा। देशहित के लिए कृषि विरोधी कानून वापस लो!श् बता दें कि कृषि कानूनों को लेकर राहुल गांधी शुरुआत से ही केंद्र की भाजपा सरकार पर हमलावर रहे हैं। बता दें कि केंद्र सरकार की ओर से लाए गए तीन कृषि कानूनों के विरोध में करीब दो महीने से प्रदर्शन कर रहे किसानों ने गणतंत्र दिवस के मौके पर दिल्ली की सीमाओं पर विशाल ट्रैक्टर रैली निकाली। लेकिन, शांतिपूर्ण तरीके से निकाली जाने वाली यह रैली हिंसक प्रदर्शन में बदल गई।
देश की खेती को बर्बाद करना चाहते हैं प्रधानमंत्री- राहुलइससे पहले सोमवार को तमिलनाडु में राहुल ने कहा था कि प्रधानमंत्री किसानों पर हमला कर रहे हैं। वह तीन कृषि कानून लाकर भारतीय कृषि को बर्बाद करना चाहते हैं और इसे दो-तीन बड़े उद्योगपतियों के हाथ में सौंपना चाहते हैं। इनमें से एक कानून स्पष्ट कहता है कि किसान अपनी सुरक्षा के लिए अदालत नहीं जा सकेंगे। उन्होंने कहा था कि, पीएम मोदी की नीतियां देश की अर्थव्यवस्था को तबाह करने की जिम्मेदार हैं। पीएम मोदी की नीतियां देश की अर्थव्यवस्था को तबाह करने की जिम्मेदार हैं। आज हमारे युवाओं को नौकरियां नहीं मिल रही हैं। इनमें उनकी कमी नहीं है। यह मोदी सरकार की गलत नीतियों का नतीजा है।


More Stories
पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026: दूसरे चरण में भारी मतदान, 3 बजे तक 79% वोटिंग
पूर्व विधायक दुर्गेश पाठक ने न्यायमूर्ति स्वर्ण कांता शर्मा को लिखा पत्र
गौर ग्रीन एवेन्यू सोसाइटी में भीषण आग, कई मंजिलों तक फैली लपटें; इलाके में मचा हड़कंप
गुरुग्राम में नवाचार और उद्यमशीलता का संगम, 200 प्रतिभागियों ने सीखे स्टार्टअप के गुर
उमड़ा आस्था का सैलाब, पहले ही सप्ताह में रिकॉर्ड श्रद्धालु पहुंचे
द्वारका में ऑनलाइन सट्टेबाजी गिरोह का पर्दाफाश, तीन शातिर आरोपी गिरफ्तार