एसएससी जीडी मेडिकल फिट उम्मीदवार 14 फरवरी से जंतर-मंतर पर करेंगे अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

October 2026
MTWTFSS
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031 
October 9, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

एसएससी जीडी मेडिकल फिट उम्मीदवार 14 फरवरी से जंतर-मंतर पर करेंगे अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन

-कॉनफैडरेसन आफ एक्स पैरामिलिट्री फोर्स वैलफेयर एसोसिएशन के बैनर तले देश भर से हजारों अभ्यथ्ज्र्ञी लेंगे भाग

नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/द्वारका/नई दिल्ली/शिव कुमार यादव/भावना शर्मा/- कॉनफैडरेसन आफ एक्स पैरामिलिट्री फोर्स वैलफेयर एसोसिएशन के बैनर तले देश भर से हजारों एसएससी जीडी मेडिकल फिट उम्मीदवार 14 फरवरी से जंतर-मंतर पर अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन करेंगे। यह जानकारी संस्था के महासचिव रणवीर सिंह ने एक प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से दी।                      महासचिव रणबीर सिंह ने प्रैस विज्ञप्ति जारी करते हुए कहा कि 3 साल से लम्बी चली भर्ती प्रक्रिया में 1 लाख नौ हजार युवा मेडिकल परीक्षण में पास हुए ओर नियुक्ति पत्र मात्र 54 हजार युवाओं को दी गई जबकि ग्रह राज्य मंत्री श्री नित्यानंद राय जी के संसद में दिए गए बयान के मुताबिक अर्धसैनिक बलों में 1 लाख 11 हजार सिपाहियों के पद खाली पड़े हैं। अगर सरकार सभी मेडिकल फिट युवाओं को नियुक्ति पत्र जारी करती है तो इससे कोई बजट में घाटा आने वाला नहीं बल्कि सरहदों की चाक-चैबंद सुरक्षा में इजाफा होगा।                       कॉनफैडरेसन की मांग है कि सभी मेडिकल फिट युवाओं को नियुक्ति पत्र जारी करे साथ ही वेटिंग लिस्ट जारी की जाए। कोविड महामारी के चलते इस लम्बी भर्ती प्रक्रिया पर असर डाला। सरकार से मांग किया कि इस लम्बी भर्ती प्रक्रिया के कारण तीन चैथाई से ज्यादा अभ्यर्थी औवर-एज हो गए उनको नई भर्ती 2021 में अप्लाई करने हेतु 1 साल की उम्र सीमा में छूट दी जाए। कोषाध्यक्ष वीएस कदम के अनुसार  अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन हेतु दिनांक 24 दिशंबर 2020 को प्रधानमंत्री कार्यालय को नोटिस दिया गया था कि अगर सभी मेडिकल फिट युवाओं को नियुक्ति पत्र जारी नहीं किए गए तो 14 फरवरी को जंतर-मंतर पर पुलवामा शहीदों को श्रद्धासुमन अर्पित कर अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन शुरू करेंगे।

ReplyForward

About Post Author

Subscribe to get news in your inbox