दिल्ली पुलिस ने किसान नेताओं के खिलाफ की एफआईआर दर्ज, 37 किसान नेताओं नाम, योगेंद्र यादव और राकेश टिकैत का भी नाम

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

October 2026
MTWTFSS
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031 
October 9, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

दिल्ली पुलिस ने किसान नेताओं के खिलाफ की एफआईआर दर्ज, 37 किसान नेताओं नाम, योगेंद्र यादव और राकेश टिकैत का भी नाम

-दिल्ली पुलिस ने एफआईआर में आपराधिक षड्यंत्र, डकैती, डकैती के दौरान घातक हथियार का प्रयोग और हत्या का प्रयास जैसी गंभीर धाराएं समेत कुल 13 धाराऐं लगाई

नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/द्वारका/नई दिल्ली/शिव कुमार यादव/भावना शर्मा/- किसान परेड के दौरान हुई हिंसा को लेकर दिल्ली पुलिस ने एफआईआर दर्ज की है. इसमें 37 किसान नेताओं के नाम हैं. धरने में शामिल लगभग सभी नेताओं के नाम इसमें शामिल हैं. समयपुरी बादली की एफआईआर नंबर 39 में नर्मदा बचाओ आंदोलन की मेधा पाटकर और स्वराज इंडिया के योगेंद्र यादव का नाम है।                  जमुरी किसान सभा पंजाब के कुलवंत सिंह संधू, भारतीय किसान सभा डाकोड़ा के बूटा सिंह, कवंलप्रीत सिंह पन्नू, किसान मजदूर संघर्ष समिति के सतनाम सिंह पन्नू, सुरजीत सिंह फूल, जोगिंदर सिंह हरमीत सिंह कादियान, बलवीर सिंह राजेवाल, सतनाम सिंह साहनी, डॉ दर्शन पाल, भोग सिंह मनसा, बलविंदर सिंह ओलक, सतनाम सिंह भेरु, बूटा सिंह शादीपुर, बलदेव सिंह सिरसा, जगबीर सिंह टाडा, मुकेश चंद्र, सुखपाल सिंह डाफर, हरपाल सांगा, कृपाल सिंह नाटूवाला, राकेश टिकैत, कविता, ऋषि पाल अंबावता, वीएम सिंह और प्रेम सिंह गहलोत का नाम शामिल है।

इन 37 किसान नेताओं पर दर्ज हुई एफआईआर
1. डॉक्टर दर्शन पाल, बीकेयू क्रांतिकारी दर्शनपाल ग्रुप 2. कुलवंत सिंह संधू, जम्हूरी किसान सभा पंजाब 3. बूटा सिंह बुर्जगिल, भारतीय किसान सभा, धकोंडा 4. निर्भय सिंह धुड़ीके, कीर्ति किसान यूनियन, धुड़ीके ग्रुप 5. रुल्दू सिंह, पंजाब किसान यनियन, रुल्दू ग्रुप 6. इंदरजीत सिंह, किसान संघर्ष कमेटी, कोट बुद्धा ग्रुप 7. हरजिंदर सिंह टांडा, आजाद किसान संघर्ष कमेटी 8. गुरबख्श सिंह, जय किसान आंदोलन 9. सतनाम सिंह पन्नू, किसान मजदूर संघर्ष समिति, पिड्डी ग्रुप 10. कंवलप्रीत सिंह पन्नू, किसान संघर्ष कमेटी पंजाब 11. जोगिंदर सिंह उग्राहा, भारतीय किसान यूनियन उग्राहां 12. सुरजीत सिंह फूल, भारतीय किसान यूनियन क्रांतिकारी 13. जगजीत सिंह डालेवाल, भारतीय किसान यूनियन, सिद्धूपुर 14. हरमीत सिंह कड़ियां, बीकेयू, कड़ियां 15. बलबीर सिंह राजेवाल, भारतीय किसान यूनियन राजेवाल 16. सतनाम सिंह साहनी, भारतीय किसान यूनियन, दोआबा 17. बोघ सिंह मानसा, भारतीय किसान यूनियन मानसा 18. बलविंदर सिंह औलख, माझा किसान कमेटी 19. सतनाम सिंह बेहरू, इंडियन फार्मर एसोसिएशन 20. बूटा सिंह शादीपुर, भारतीय किसान मंच 21. बलदेव सिंह सिरसा, लोक भलाई इंसाफ वेलफेयर सोसायटी 22. जगबीर सिंह जाड़ा, दोआबा किसान समिति 23. मुकेश चंद्रा, दोआबा किसान संघर्ष कमेटी 24. सुखपाल सिंह डफ्फर, गन्ना संघर्ष कमेटी 25. हरपाल सिंह सांघा, आजाद किसान कमेटी दोआब 26. कृपाल सिंह नाथूवाला, किसान बचाओ मोर्चा 27. हरिंदर सिंह लाखोवाल, भारतीय किसान यूनियन लाखोवाल 28. प्रेम सिंह भंगू, कुलहिंद किसन फेडरेशन 29. गुरनाम सिंह चडूनी, भारतीय किसान यूनियन चडूनी 30. राकेश टिकैट, भारतीय किसान यूनियन 31. कविता कुमगुटी, महिला किसान अधिकार मंच 32. रिषिपाल अंबावाटा, भारतीय किसान यूनियन अंबावाटा 33. वीएम सिंह, ऑल इंडिया किसान संघर्ष कोऑर्डिनेशन कमेटी 34. मेधा पाटेकर, नर्मदा बचाओ 35. योगेंद्र यादव, स्वराज इंडिया 36. अवीक साहा, जन किसान आंदोलन, स्वराज इंडिया 37. प्रेम सिंह गहलोत, ऑल इंडिया किसान सभा

 बता दें किसान ट्रैक्टर परेड के दौरान मंलगवार को हुई झड़प में दिल्ली पुलिस के 300 से ज्यादा पुलिसकर्मी घायल हुए है. एफआईआर में दावा किया गया है कि इलाके में 600 ट्रैक्टरों के जरिए 10 हजार से ज्यादा किसानों के दाखिल होने के बाद कई पुलिसकर्मी घायल हो गए और लोहे के 70 बैरिकेड को तोड़ दिया गया। दिल्ली पुलिस ने कहा कि प्रदर्शनकारियों ने तिलक ब्रिज से लुटियन दिल्ली में दाखिल होने का प्रयास किया जबकि इंद्रप्रस्थ इस्टेट थाना क्षेत्र में ट्रैक्टर परेड आयोजित करने की अनुमति नहीं दी गयी थी। प्राथमिकी के मुताबिक किसानों ने बैरिकेड तोड़ डाले और आईटीओ में ट्रैक्टरों से डीटीसी की बसों को टक्कर मारी और पुलिसकर्मी को कुचलने का प्रयास किया। जानकारी के अनुसार पुलिस ने 50 से ज्यादा लोगों को इस मामले में गिरफ्तार भी कर लिया है। नांगलोई पुलिस ने एफआईआर में डकैती की धारा इसलिए जोड़ी है क्योंकि कुछ उपद्रवी नांगलोई में पुलिस से आंसू गैस के करीब 150 गोले भी छीन ले गए थे।

About Post Author

Subscribe to get news in your inbox