हरे कृष्णा हरे राम, विदा हो बीजेपी-वाम, ममता बैनर्जी ने दिया नया नारा

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

October 2026
MTWTFSS
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031 
October 9, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

हरे कृष्णा हरे राम, विदा हो बीजेपी-वाम, ममता बैनर्जी ने दिया नया नारा

नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/हुबली/नई दिल्ली/शिव कुमार यादव/भावना शर्मा/- पश्चिम बंगाल में चुनावों को देखते नेताओं के बीच जुबानी जंग के बाद नारों की लड़ाई शुरू हो गई है। जिसे देखते हुए बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बैनर्जी ने भाजपा के जय श्रीराम के नारें के जवाब में हुबली में एक जनसभा के दौरान हरे कृषण हरे राम, विदा हो बीजेपी-वाम का नया नारा दिया। बता दें कि नेता जी सुभाष चंद्र बोल की जयंती के कार्यक्रम के दौरान ममता बनर्जी जब बोलने के लिए आयीं तो बीजेपी कार्यकर्ताओं ने जय श्रीराम के नारे लगाए। इससे नाराज ममता बनर्जी ने सरकारी कार्यक्रम में अपमान का आरोप लगाते हुए भाषण देने से मना कर दिया था।
मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने रैली के दौरान कहा, अगर आप घर मे निमंत्रण करते हैं तो अपमान करेंगे क्या ? नेताजी के समारोह में गयी थी , कुछ उग्र लोग अराजकता की मुझे बंदूक दिखाया तो मैं भी संदूक दिखाउंगी . अगर नेताजी नेताजी के नारे लगाते तो अलग बात थी. इससे पहले भी महापुरुषों को लेकर कई गलतियां की हैं. सीपीएम, कांग्रेस और बीजेपी तीन भाई हैं, जगाई, मधाई और गदाई। मुख्यमंत्री ने टीएमसी छोड़ बीजेपी में जा रहे नेताओं पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा, बीजेपी वाशिंग मशीन है। सम्मानित लोगों को हम अपनी पार्टी में लेंगे, चोरों को टीएमसी में नही लेंगे। मैं दूसरे दलों के सम्मानित लोगों को कहूंगी कि ट्रेन छोड़ने वाली है जल्दी जाओ। तुम लोगों को टीएमसी का टिकट नहीं मिलता इसीलिए बीजेपी जा रहे हो।
उन्होंने कहा, बंगाल कंगाल नहीं है, बीजेपी टीवी वालों को डराकर सिर्फ टीवी पर जीत रही है। बूथ कर्मी जो है, वही पार्टी के लिए सबसे अहम काम करते है। काम करने से ही नेता बनते है। पेड़ से अचानक गिरकर नेता नहीं बनते। पैसा देते हैं तो पैसा ले लीजिए, चिकेन और चावल खा लेना लेकिन वोट मत देना। बीजेपी अपने पार्टी आफिस में ही आग लगा रही है। बाहरी गुंडो को घुसने नही देंगे। उन्होंने कहा, नेताजी के लिए समारोह में नेताजी को ही असम्मान किया गया है। कुछ लोगों ने मुझे परेशान किया। मैं पहरेदार हूं. बीजेपी झूठे वीडियो बनाती है। करोड़ों रूपये खर्च करके फेक न्यूज बनाती है।

About Post Author

Subscribe to get news in your inbox