लगातार तीन दिन बंद रहेंगे बैंक, समय पर निपटा लें अपने काम

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

September 2026
MTWTFSS
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930 
September 24, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

लगातार तीन दिन बंद रहेंगे बैंक, समय पर निपटा लें अपने काम

नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/बिजनेस डेस्क/नई दिल्ली/शिव कुमार यादव/भावना शर्मा/- विभिन्न तरह की बैंकिंग सुविधाओं के डिजिटल माध्यम पर उपलब्ध होने के बावजूद चेक क्लियरेंस, लोन आदि से जुड़ी तमाम तरीके की सेवाओं के लिए हमें बैंक शाखा का चक्कर लगाना पड़ जाता है। ऐसे में आपको बैंकों की छुट्टी के बारे में जानकारी होना जरूरी है, जिससे आप बिना किसी रुकावट के समय पर अपने बैंकिंग कार्य पूरे कर सकें। आपको बता दें कि इस हफ्ते लगातार तीन दिन बैंक बंद रहने वाले हैं, इसलिए अगर आपको कोई बैंकिंग कार्य निपटाना है, तो बैंकों की छुट्टियों के बारे में अवश्य जान लें।
बैंक हर महीने के दूसरे और चैथे शनिवार को बंद रहते हैं। इस बार 26 दिसंबर को महीने का चैथा शनिवार पड़ रहा है, इसके चलते बैंक बंद रहेंगे। इसके बाद 27 दिसंबर, रविवार को साप्ताहिक अवकाश है, जिसके चलते बैंक बंद रहेंगे। वहीं, 25 दिसंबर, शुक्रवार को क्रिसमस का त्योहार होने के चलते राष्ट्रीय अवकाश रहेगा। इसके चलते इस दिन बैंकों में छुट्टी रहेगी। ऐसे में इस हफ्ते आपकों बैंकों से जुड़ा कोई कार्य करना है, तो उसे गुरुवार तक ही निपटा लें, क्योंकि उसके बाद 25, 26 और 27 दिसंबर को बैंकों की छुट्टी रहने वाली है। लगातार तीन दिन तक देश के लगभग सभी जोन में बैंक बंद रहेंगे।
इसके बाद 30 दिसंबर, 2020 को यू कियांग नांगबाह के मौके पर शिलांग जोन के बैंकों की शाखाओं में छुट्टी रहेगी। इसके बाद 31 दिसंबर, 2020 को नववर्ष की पूर्व संध्या पर आइजॉल जोन में बैंक बंद रहेंगे। यहां आपको बता दें कि चेक भुगतान के लिए अगले महीने से पॉजिटिव पे सिस्टम लागू हो जाएगा। भारतीय रिजर्व बैंक ने 1 जनवरी 2021 से चेक भुगतान के लिए पॉजिटिव पे सिस्टम (च्वेपजपअम च्ंल ेलेजमउ) शुरू करने का निर्णय लिया है। आरबीआई ने यह फैसला चेक भुगतान में धोखाधड़ी पर रोक लगाने के उद्देश्य से लिया है। इस नए नियम के लागू होने पर 50 हजार रुपए से अधिक के चेक भुगतान पर पॉजिटिव पे सिस्टम लागू होगा। ऐसे चेक भुगतान के समय चेक जारी करने वाले से डिटेल्स की दोबारा पुष्टि की जाएगी।

About Post Author

Subscribe to get news in your inbox