
नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/द्वारका/नई दिल्ली/शिव कुमार यादव/भावना शर्मा/- कोरोना काल में लोग पैसा कमाने के लिए कुछ भी करने को तैयार है। चाहे वह फिर अपराध ही क्यों न हो। अब पुरूषों के साथ-साथ महिलाऐं भी शराब तस्करी में आगे आ रही हैं। ऐसे ही एक मामले में बाबा हरिदास नगर पुलिस ने गश्त के दौरान एक महिला शराब तस्कर को पकड़ा है। पुलिस ने आरोपी से 106 पव्वे अवैध हरियाणवी देसी शराब के बरामद किये है। पुलिस का कहना है कि आरोपी महिला पहले भी शराब की तस्करी में पकड़ी जा चुकी है।
इस संबंध मंे डीसीपी द्वारका संतोष कुमार मीणा ने बताया कि हवलदार सुनील, सिपाही प्रीतम व शक्ति जब इंदिरा मार्किट में गश्त कर रहे थे तो उन्होने एक महिला को देखा जो संदिग्ध हालत में बड़ा बैग लेकर चल रही थी। महिला पुलिस को देखकर एकदम से मार्ग बदलकर तेजी से चलने लगी तो पुलिस को उस पर कुछ शक हुआ और उससे पूछताछ की लेकिन वह सही जवाब नही दे पाई तो पुलिस टीम ने उसके बैग की तलाशी ली जिसमें 106 पव्वे देसी शराब के बरामद हुए। पुलिस को आरोपी ने बताया कि वह यह शराब हरियाणा से लाकर दिल्ली में बेचती है। जिससे उसे अच्छा पैसा मिल जाता है। पुलिस ने आरोपी महिला की पहचान बिमला पत्नी जोहिया सिंह निवासी इंदिरा मार्किट सांसी बस्ती अनाज मंडी नजफगढ़ के रूप में की है। पुलिस का कहना है कि अनाज मंडी के पास सांसी समुदाय के लोग रहते है जो ज्यादातर अवैध शराब का धंधा करते हैं। पुलिस इस बस्ती पर कड़ी नजर रखती है फिर भी ये लोग अवैध शराब बेचने से बाज नही आ रहे हैं। पुलिस अवैध शराब की सप्लाई करने वाले गैंग का पता लगाने की कोशिश कर रही है ताकि अवैध शराब पर पूर्ण प्रतिबंध लगाया जा सके।





More Stories
MCD सदन आप और कांग्रेस की महिला पार्षदों के बीच भिड़ंत, मेयर के माइक में तोड़फोड़ का आरोप
दिल्ली के वेलकम इलाके में गिरी इमारत की बालकनी, एक बच्चा घायल, दो लोगों को सुरक्षित निकाला बाहर
देशभर में सबसे प्रदूषित ग्रेटर नोएडा, AQI पहुंचा 357 के पार, जहरीली हवा से सांसों पर संकट
टैक्सी से करते थे ड्रग डिलीवरीः पति-पत्नी गिरफ्तार, बच्चे से कराते से तस्करी, हेरोइन बरामद
एक्टर दिलजीत दोसांझ के शो पर घमासान… BJP का AAP पर पलटवार, ओछी राजनीति का आरोप
दिल्ली में फिर शुरू होगी हॉट एयर बलून की सवारी, 150 फीट की ऊंचाई से दिखेगा शहर, जानें पूरी डिटेल