नजफगढ़ मेट्रो न्यूज/नई दिल्ली/ ब्यूरो : दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) सदन में गुरुवार को जमकर हंगामा हुआ. आम आदमी पार्टी (आप) और कांग्रेस के महिला पार्षदों के बीच विवाद के बाद आप पार्षद शगुफ्ता चौधरी मेयर की डेस्क तक पहुंच गईं. उनके साथ नेता प्रतिपक्ष अंकुश नारंग और पार्षद भी पहुंचे. इस दौरान मेयर के माइक को नुकसान पहुंचाने का आरोप भी लगा. स्थिति को देखते हुए मेयर को सुरक्षा गार्डों की मदद से सदन से सुरक्षित बाहर निकलना पड़ा.
दरअसल, बैठक की शुरुआत में आप पार्षदों ने बजट को लेकर भाजपा के खिलाफ विरोध जताया. इसके बाद जब चर्चा शुरू हुई तो मेयर ने कांग्रेस पार्षद नाजिया दानिश को अपनी बात रखने का मौका दिया. इस पर आप पार्षदों ने आपत्ति जताई. उनका कहना था कि पहले उन्हें बोलने का अवसर दिया जाना चाहिए. इसे लेकर सदन में शोर-शराबा शुरू हो गया और दोनों पक्षों के बीच तीखी बहस होने लगी.

इसी दौरान नाजिया दानिश ने आप पार्षद शगुफ्ता चौधरी के कांग्रेस छोड़कर आप में शामिल होने को लेकर टिप्पणी कर दी. शगुफ्ता चौधरी ने इसे निजी टिप्पणी बताते हुए विरोध किया और मेयर की डेस्क तक पहुंचकर हंगामा शुरू कर दिया, जिनके साथ अंकुश नारंग अन्य नेता भी पहुंचे. शगुफ्ता चौधरी ने आरोप लगाया कि कांग्रेस भाजपा के साथ मिली हुई है और भाजपा के इशारे पर काम कर रही है. उन्होंने कहा कि उनके खिलाफ निजी टिप्पणी की गई. साथ ही उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस पार्षद की वजह से उनके हाथ में चोट आई है.
मेयर ने किया 25 लाख रुपये पार्षद फंड देने का एलान, दो करोड़ के फंड पर ‘आप’ का हंगामा
वहीं, नाजिया दानिश ने निजी टिप्पणी करने के आरोप को खारिज करते हुए कहा कि यह राजनीतिक टिप्पणी थी, न कि किसी पर निजी हमला. पूरे घटनाक्रम पर मेयर प्रवेश वाही ने आप पार्षदों को जिम्मेदार ठहराया. उन्होंने कहा कि ‘आप’ की महिला पार्षद उनकी डेस्क तक पहुंच गईं, जिसके कारण उन्हें अपनी कुर्सी छोड़नी पड़ी. उन्होंने माइक के तोड़फोड़ किए जाने का भी आरोप लगाया. साथ ही कहा कि घटना की जांच कराई जाएगी और नियमों के तहत कार्रवाई की जाएगी.





More Stories
दिल्ली पुलिस की बड़ी कार्रवाई: नॉर्थ डिस्ट्रिक्ट में गैंग का कथित शूटर हथियारों के जखीरे के साथ गिरफ्तार
दिल्ली के वेलकम इलाके में गिरी इमारत की बालकनी, एक बच्चा घायल, दो लोगों को सुरक्षित निकाला बाहर
देशभर में सबसे प्रदूषित ग्रेटर नोएडा, AQI पहुंचा 357 के पार, जहरीली हवा से सांसों पर संकट
टैक्सी से करते थे ड्रग डिलीवरीः पति-पत्नी गिरफ्तार, बच्चे से कराते से तस्करी, हेरोइन बरामद
एक्टर दिलजीत दोसांझ के शो पर घमासान… BJP का AAP पर पलटवार, ओछी राजनीति का आरोप
दिल्ली में फिर शुरू होगी हॉट एयर बलून की सवारी, 150 फीट की ऊंचाई से दिखेगा शहर, जानें पूरी डिटेल