नजफगढ़ मेट्रो न्यूज/नई दिल्ली/ब्यूरो,: पूर्वी दिल्ली के वेलकम इलाके में स्थित फोटो चौक पर एक बड़ा हादसा सामने आया है, जहां शुक्रवार की सुबह एक बहुमंजिला इमारत की बालकनी अचानक भरभराकर नीचे गिर गई. इस हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई. घटना की सूचना मिलते ही दमकल विभाग और पुलिस की टीमें तुरंत राहत और बचाव कार्य के लिए घटनास्थल पर पहुंचीं. गनीमत यह रही कि इस हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई है, लेकिन मलबे की चपेट में आने से एक बच्चा घायल हो गया है. साथ ही दो व्यक्तियों को बचाया गया है.
दमकल अधिकारी अनूप सिंह ने बताया कि जैसे ही कंट्रोल रूम को बालकनी गिरने की सूचना मिली, तुरंत बचाव दल रवाना किया गया. जब टीम मौके पर पहुंची, तो इमारत की दूसरी मंजिल पर दो लोग फंसे हुए थे. संकरी गली और चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों के बावजूद, दमकल कर्मियों ने सीढ़ी की मदद से दोनों व्यक्तियों को सुरक्षित नीचे उतारा गया.

न्होंने बताया कि हादसे के वक्त बालकनी का हिस्सा नीचे गिरने से वहां मौजूद एक बच्चा और जोया गंभीर रूप से घायल हो गए. स्थानीय लोगों और पुलिस की मदद से घायलों को तुरंत पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है.
पूरी इमारत को कराया गया खाली
दमकल अधिकारी के अनुसार, बालकनी गिरने के बाद इमारत के बाकी हिस्सों को भी खतरा पैदा हो गया था. सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए प्रशासन और रेस्क्यू टीम ने तुरंत कदम उठाते हुए पूरी इमारत को खाली करवा लिया है, ताकि किसी भी तरह के अन्य जोखिम से बचा जा सके





More Stories
MCD सदन आप और कांग्रेस की महिला पार्षदों के बीच भिड़ंत, मेयर के माइक में तोड़फोड़ का आरोप
देशभर में सबसे प्रदूषित ग्रेटर नोएडा, AQI पहुंचा 357 के पार, जहरीली हवा से सांसों पर संकट
टैक्सी से करते थे ड्रग डिलीवरीः पति-पत्नी गिरफ्तार, बच्चे से कराते से तस्करी, हेरोइन बरामद
एक्टर दिलजीत दोसांझ के शो पर घमासान… BJP का AAP पर पलटवार, ओछी राजनीति का आरोप
दिल्ली में फिर शुरू होगी हॉट एयर बलून की सवारी, 150 फीट की ऊंचाई से दिखेगा शहर, जानें पूरी डिटेल
दिल्ली में यमुना पर फिर तैरता दिखा जहरीला झाग, प्रदूषण पर उठे सवाल