प्रापर्टी डीलर से रंगदारी मांगने वाले चारो आरोपी पुलिस ने दबौचे

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  
August 21, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

प्रापर्टी डीलर से रंगदारी मांगने वाले चारो आरोपी पुलिस ने दबौचे

नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/द्वारका/नई दिल्ली/शिव कुमार यादव/भावना शर्मा/- द्वारका जिला के अन्तर्गत बिंदापुर थाना पुलिस व जिला साईबर सैल ने संयुक्त कार्यवाही करते हुए चार आरोपियों को पकड़ा है जो बिंदापुर में एक प्रापर्टी डीलर को धमका कर रंगदारी के रूप में 12 लाख रूपये मांग रहे थे। पुलिस चारो आरोपियों से पूछताछ कर रही है ताकि और मामलों का भी खुलासा हो सके।
इस संबंध मंे द्वारका डीसीपी संतोष कुमार मीणा ने बताया कि आकाश सिंह नामक व्यक्ति ने थाना बिंदापुर में एक शिकायत लिखवाई थी जिसमें उसने फेसबुक पर किसी अमनदीप स्मगलर अकाउंटस से 12 लाख रूपये रंगदारी देने की मांग की गई थी और ना देने के रूप में जाने से मारने की घमकी भी दी गई थी। शिकायतकर्ता ने बताया कि जब उसने इस पर ध्यान नही दिया तो उसे दो बार फोन काॅल भी आई और चार लोग उसके आॅफिस आकर भी 12 लाख रूपये देने के लिए धमका कर गये। पुलिस ने इस मामले पर संज्ञान लेते हुए एक टीम का गठन किया जिसमें एसआई अरविंद, जगदीश, बिरेन्द्र, हवलदार विशाल, राकेश सीडीआर सैल, सिपाही इंदर व राम को आरोपियों को पकड़ने की जिम्मेदारी सौंपी गई। टीम ने संयुक्त कार्यवाही करते हुए आरोपियों को पकड़ने के लिए दिल्ली व हरियाणा में कई जगहों पर छापामारी की और सीसीटीवी, फोन लोकेशन, फेसबुक अकाउंटस व सर्विलांस की मदद से आरोपियों की घेराबंदी कर आरोपियों को पकड़ने में सफलता प्राप्त की। पुलिस ने आरोपियों की पहचान रिंकू पुत्र संतरपाल सिंह निवासी रतनगढ़ जिला सोनीपत हरियाणा, अशोक कुमार निवासी लाडो सराय, एमबी रोड़ नई दिल्ली, विजय पुत्र श्रीभगवान निवासी कीलोहड़ जिला सोनीपत हरियाणा और चांद मोहम्मद पुत्र फैजुददीन निवासी जेजे कालोनी, खानपुर एक्सटेंशन, डा. अंबेडकर नगर नई दिल्ली के रूप में की है। पुलिस ने बताया कि आरोपियों ने पूछताछ में बताया कि वह जल्दी ज्यादा पैसा कमाना चाहते थे इसके लिए उन्होने गैंगस्टरों द्वारा रंगदारी मांगने के तरीके का अनुसरण किया। और मुख्य आरोपी रिंकू ने अपने दोस्तों को यह तरीका बताया और इस पर काम करने लगे। उन्होने प्रापर्टी डीलर आकाश को चुना और फिर नकली फेसबुक अकाउंटस से उसे धमकी दी। लेकिन जब उसका कोई जवाब नही आया तो उन्होने फोन काल भी की उसके बाद वो उसके आफिस भी गये और उसे धमकी दी। लेकिन इसी बीच पुलिस ने चारों को पकड़ लिया।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox