अरविंद केजरीवाल को सुप्रीम कोर्ट से झटका, PM MODI की डिग्री वाले केस से जुड़ा है मामला

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

October 2026
MTWTFSS
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031 
October 16, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

अरविंद केजरीवाल को सुप्रीम कोर्ट से झटका, PM MODI की डिग्री वाले केस से जुड़ा है मामला

मानसी शर्मा /-   प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की डिग्री को लेकर की गई टिप्पणी वाले मामले को लेकर दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री एवं आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल को सुप्रीम कोर्ट से झटका लगा है। सर्वोच्च अदालत ने केजरीवाल की याचिका को खारिज कर दिया है। दरअसल, गुजरात यूनिवर्सिटी की ओर से अरविंद केजरीवाल के खिलाफ ट्रायल कोर्ट ने एक समन जारी किया था। केजरीवाल ने उनके खिलाफ जारी इस समन को रद्द करने की मांग को लेकर सुप्रीम कोर्ट में एक याचिका दायर की थी। जिसे अब सर्वोच्च अदालत ने रद्द कर दिया है।

सुप्रीम कोर्ट ने इस मामले में हस्तक्षेप करने से इनकार कर दिया है। बता दें कि अरविंद केजरीवाल ने इससे पहले हाई कोर्ट को रुख किया था। लेकिन हाई कोर्ट से भी केजरीवाल को राहत नहीं मिली थी। अब देश की सर्वोच्च अदालत ने भी उनकी इस याचिका का रद्द कर दिया है।

क्या है पूरा मामला?

दरअसल, आरोप है कि अरविंद केजरीवाल और उनके सहयोगी संजय सिंह ने पीएम मोदी की डिग्री को लेकर गुजरात यूनिवर्सिटी के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणियां की थी। जिसके बाद इन दोनों ही नेताओं के खिलाफ मानहानि का केस दर्ज किया गया था। यूनिवर्सिटी का आरोप है कि दोनों नेताओं की बयानबाजी से उसकी छवि को नुकसान पहुंचाया गया है।

संजय सिंह की याचिका हुई थी खारिज

बता दें कि इस मामले में आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद संजय सिंह की याचिका को कोर्ट ने खारिज कर दिया था। इससे पहले गुरजरात हाई कोर्ट ने फरवरी में समन पर रोक लगाने से इनकार कर दिया था। जिसके बाद केजरीवाल ने सुप्रीम कोर्ट का रुख किया। अब यहां से भी उन्हें राहत नहीं मिलने के बाद गुजरात की अदालत में पेश होना पड़ेगा।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox