
मानसी शर्मा /- वक्फ संसोधन विधेयक पर बनी संयुक्त संसदीय समिति की बैठके लगातार आयोजित हो रही है। इस बीच मंगलवार को JPC की बैठक से चिंताजनक खबर निकल कर सामने आई। दरअसल, तृणमूल सांसद कल्याण बनर्जी और भारतीय जनता पार्टी के सांसद अभिजीत गंगोपाध्याय के बीच हिंसक झड़प हो गई। जिसमें TMC सांसद घायल हो गए। जानकारी के अनुसार, दोनों नेताओं के बीच तीखी झड़प हुई, जिसके बाद गुस्से में आकर कल्याण बनर्जी ने शीशे की बोतल फोड़ दी। जिससे उनके हाथ में चोट लग गई। इसके बाद उनका उपचार करवाया गया। घाव गहरा होने के कारण कल्याण बनर्जी के हाथ में चार टांके लगाए गए। हालाकि, अभी कल्याण बनर्जी की स्थिति समान्य बताई जा रही है।





More Stories
ढाई माह की बच्ची अपहरण के कुछ घंटों में बरामद, दो आरोपी गिरफ्तार
द्वारका पुलिस ने लौटाए 560 खोए और चोरी हुए मोबाइल
अवैध घुसपैठ पर समाज को जागरूक होकर आगे आने की जरूरत : सूर्यकान्त केलकर
शहीद भगत सिंह की जयंती पर निकाली गई प्रभातफेरी व रक्तदान शिविर का हुआ आयोजन
सुल्तानपुर में बैंक सखियों ने डीएम कार्यालय पहुंचकर प्रदर्शन के साथ सौंपा मांगपत्र
दिल्ली में मुख्यमंत्री धामी के सामने विभिन्न संस्थानों से जुडे उत्तराखण्ड के प्रवासी बुद्धिजीवियों ने राज्य के विकास के प्रति रखे अपने सुझाव